हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में मस्तिष्क रेखा का स्पष्ट होना अति आवश्यक है क्योंकि तभी यह लाभ देती है। यह रेखा वैसे तो अलग-अलग प्रकार की होती है। लेकिन ज्योतिष में मस्तिष्क रेखा का एक ऐसा खास रूप बताया गया है जो अगर किसी व्यक्ति के हाथ में देखने को मिले तो उसे सफल होने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। कहते हैं जिन लोगों के हाथ में ऐसी शुभ मस्तिष्क रेखा होती है वे लोग विदेश में व्यापार कर बंपर धन लाभ कमाते हैं। चलिए अब जानते हैं मस्तिष्क रेखा के बारे में विस्तार से यहां।
ऐसी मस्तिष्क रेखा होती है शुभ
- जिन लोगों के हाथ में मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से निकलकर हथेली के बीच में जाकर समाप्त हो जाती है, ऐसे लोग जीवन में महत्त्वपूर्ण पद प्राप्त करते हैं। साथ ही ये शीघ्र निर्णय लेने वाले और अवसरों का खूब लाभ उठाने वाले होते हैं। इन लोगों की बुद्धि काफी तेज होती है और ये लोग यात्राओं के माध्यम से जीवन में खूब सफलता प्राप्त करते हैं।
- जिन लोगों की मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा के बराबर चलती हुई काफी आगे चलकर अपना रास्ता बदल लेती है, ऐसे लोग बेहद आत्मविश्वासी होते हैं। ये लोग एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करते हैं और मेहनत के दम पर अपार सफलता पाते हैं।
- जिनकी मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा के पास से चलकर हथेली को दो भागों में बांटती हुई दूसरे छोर पर पहुंच जाती है। ऐसे लोग खूब विदेश यात्राएं करते हैं। इतना ही नहीं इन्हें विदेशी व्यापार से खूब लाभ मिलने के भी आसार रहते हैं।
ऐसी मस्तिष्क रेखा कष्टदायी जीवन का देती है संकेत
- जिनकी मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से निकल कर जीवन रेखा को ही काटती हुई हथेली के दूसरे छोर पर पहुंच जाती है, वह अनुकूल नहीं मानी जाती। कहते हैं ऐसी रेखा किसी दुर्घटना का संकेत देती है। ऐसे लोग जरा-जरा सी बात पर गुस्सा जाते हैं और अपना नुकसान कर बैठते हैं। इन्हें अक्सर धोखा मिलने के आसार रहते हैं।
- जिन लोगों की हथेली में मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा आपस में मिलती हुई सी चलती हैं, ऐसे लोग कठोर और निर्दयी स्वभाव के होते हैं। अधिकतर अपराधियों के हाथों में इस प्रकार की रेखा देखने को मिलती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
हस्तरेखा: हथेली की यह सर्वश्रेष्ठ हृदय रेखा दिलाती है बड़ा पद और प्रतिष्ठा, तुरंत चेक करें अपना हाथ