1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Hast Rekha Shastra: कितनी लंबी होगी आयु? जानें अपने जीवन का रहस्य हाथों की इस रेखा से

Hast Rekha Shastra: कितनी लंबी होगी आयु? जानें अपने जीवन का रहस्य हाथों की इस रेखा से

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Oct 26, 2023 12:18 pm IST,  Updated : Oct 26, 2023 12:19 pm IST

सामुद्रिका शास्त्र के अनुसार हाथों की रेखाओं में हमारे जीवन का भविष्य छिपा रहता है। हाथों की रेखाओं के माध्यम से हम यह जान सकते हैं कि हमारी आयु कितनी लंबी होगी। आइये जानते हैं इस विषय में आचार्य इंदु प्रकाश से कि वो कौन सी रेखा है जो व्यक्ति की आयु के बारे में बताती है।

Hast Rekha Shastra- India TV Hindi
Hast Rekha Shastra Image Source : FREEPIK

Hast Rekha Shastra: हम सभी को अपने जीवन के विषय में जानने की उत्तसुकता रहती है। खासतोर पर तब, जब हम परेशान होते हैं, काफी प्रयासों के बाद भी हमारा रुका कार्य नहीं बनता है या फिर जब हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है। ज्योतिष के अनेक विषयों में से एक सबसे रहस्यमयी विषय सामुद्रिका शास्त्र है। जिसमें शरीर की आकृति देख कर यह बताया जा  सकता है कि सामने वाले व्यक्ति का आने वाला भविष्य कैसा होगा।

समुद्रिका शास्त्र के अंतर्गत आने वाली सबसे प्रमुख विद्या जो है वह हस्त रेखा विशलेषण है। हस्त रेखा का ज्ञान प्राप्त व्यक्ति होथों की रेखा देख कर मनुष्य के जीवन में होने वाली भविष्य की सारी घटनाओं के बारे में बता सकता है। आइये आज हम जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से कि होथों में बनी जीवन रेखा से कैसे पहचाने कि हमारी उम्र कितनी लंबी है।

जीवन रेखा से मिलती है सफलता

बात करें जीवन रेखा के बारे में तो सामुद्रिक शास्त्र के हस्त रेखा ज्ञान के अंतराल जीवन रेखा बहुत ही अहम रेखा मानी जाती है, क्योंकि इसी रेखा के द्वारा व्यक्ति की आयु, उसकी उपलब्धियां, जीवन, मृत्यु, संकट और दुर्घटनाओं आदि का पता लगाया जाता है। साथ ही यह रेखा व्यक्ति की ऊर्जा शक्ति, स्वास्थ्य और खुशहाली का प्रतिनिधित्व करती है।

जीवन रेखा देती है लंबी आयु का संकेत

जीवन रेखा अंगूठे और तर्जनी के मध्य से निकलती हुई हथेली के निचले भाग यानि मणिबंध तक आती है। एक साफ-सुथरी जीवन रेखा अच्छे जीवन का संकेत देती है, वहीं टूटी-फूटी या बीच में से कटी हुई रेखा के अलावा रेखा पर गोल आकृति का चिह्न शुभ संकेत नहीं होता। कहते हैं जितनी बड़ी और साफ यह रेखा होती है। व्यक्ति की उम्र भी उतनी ही होती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Shastra: कैसे करें एक घड़ी से घर का वास्तु दोष ठीक? ये सरल टिप्स आप भी अपनाएं

प्रदोष व्रत के दिन बेलपत्र और चावल का यह उपाय दुश्मनों के छुड़ाएगा छक्के, धन-संपत्ति में भी होगा इज़ाफ़ा

Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कब और कहां लगेगा? सूतक काल के दौरान बरतनी होंगी ये सावधानियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।