1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 17 अक्टूबर को मंगल करेंगे अश्लेशा नक्षत्र में प्रवेश, चमक जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत; धन लाभ के योग

17 अक्टूबर को मंगल करेंगे अश्लेशा नक्षत्र में प्रवेश, चमक जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत; धन लाभ के योग

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Oct 16, 2026 10:42 am IST,  Updated : Oct 16, 2026 10:43 am IST

17 अक्टूबर को मंगल पुष्य से अश्लेशा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष अनुसार इस नक्षत्र में मंगल का गोचर 4 राशियों के लिए धन लाभ के योग बनाएगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

mangal nakshatra parivartan - India TV Hindi
17 अक्टूबर को मंगल का नक्षत्र परिवर्तन Image Source : CANVA

ग्रहों के सेनापति मंगल नवरात्रि की सप्तमी से यानी 17 अक्टूबर से अश्लेशा नक्षत्र में गोचर शुरू कर देंगे और 12 नवंबर तक ये इसी नक्षत्र में स्थित रहेंगे। मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस गोचर के प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के साथ-साथ अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि मंगल के इस गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि (Aries) - आपके अटके काम पूरे होंगे

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर लाभकारी साबित होगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे। उच्च अधिकारियों का हर काम में सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। निवेश के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। 

कर्क राशि (Cancer) - आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

कर्क राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के योग हैं। 

वृश्चिक राशि (Scorpio) - धन लाभ के योग बनेंगे

वृश्चिक राशि वालों की किस्मत इस नक्षत्र गोचर से चमक जाएगी। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। गुप्त स्रोतों से अचानक बड़ा वित्तीय लाभ मिल सकता है। अगर कारोबार में विस्तार करना चाहते हैं, तो 17 अक्टूबर के बाद का समय इस कार्य के लिए शुभ है। मनचाही जगह नौकरी मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn) - किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है

मकर राशि वालों को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। यात्रा से अच्छा धन प्राप्त होने के आसार हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। 

क्या आप जानते हैं कि 17 अक्टूबर को ही शुक्र-सूर्य की युति भी होने जा रही है। जानिए इस युति से किन राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शनि की सीधी चाल 2026: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, धन लाभ और प्रमोशन के प्रबल योग!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।