1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Shastra: कैसे करें एक घड़ी से घर का वास्तु दोष ठीक? ये सरल टिप्स आप भी अपनाएं

Vastu Shastra: कैसे करें एक घड़ी से घर का वास्तु दोष ठीक? ये सरल टिप्स आप भी अपनाएं

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Oct 26, 2023 07:36 am IST,  Updated : Oct 26, 2023 07:36 am IST

हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में सुख समृद्धि वास करे। ऐसा करने के लिए हम कई तरह के वास्तु टिप्स अपनाते हैं। लेकिन आज हम आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे घर के वास्तु से जुड़ी कुछ अनमोल टिप्स।

Vastu Shastra- India TV Hindi
Vastu Shastra Image Source : FREEPIK

Vastu Shastra: ज्योतिष शास्त्र की अनेक शाखाओं में से एक शाखा वास्तु शास्त्र है। वास्तु का ठीक होना घर के लिए बेहद जरूरी है। किसी कारण से यदि घर में रखी वस्तुएं या फिर घर का निर्माण कार्य वास्तु अनुसार नहीं होता है। तो घर में काई प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने लगती है। जिसके चलते परिवार में काफी परेशानियां आती हैं। आज के समय में वास्तु के अनुसार चलना थोड़ा चुनौती भरा है। परंतु हम वास्तु से जुड़े कुछ सरल उपायों द्वारा घर के वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं।

 वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर की तरक्की नहीं हो पा रही है और आप आर्थिक सफलता नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। तो बस एक सरल सा उपाय अपना कर आप अपने घर की स्थिती को बेहतर बना सकते हैं। एक घड़ी के माध्यम से भी आप अपने घर का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से कि घर में घड़ी किस आकृति की लगानी चाहिए। किस तरह की घड़ी लगाने से घर में अच्छा माहौल बना रहता है।

वास्तु अनुसार इस जगह लगाएं घड़ी

घर की दीवार पर पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से लाभ होता है। दीवार पर पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से समय अच्छा बना रहता है और जीवन से तकलीफें दूर होती हैं। पेंडुलम वाली घड़ी को घर के ड्राइंग रूम में लगाना चाहिए। इसके साथ ही घड़ी का सही आकार होना भी जरूरी है।

इस आकार की लगानी चाहिए घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार गोल, चौकोर, अंडाकार या आठ व छः भुजाओं वाली घड़ी लगानी चाहिए। इससे सकारात्मकता बढ़ती है। इसलिए घड़ी खरीदते समय घड़ी के आकार का पूरा ध्यान रखें।


(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कब और कहां लगेगा? सूतक काल के दौरान बरतनी होंगी ये सावधानियां

Love Horoscope 26 October 2023:इन 2 जातकों की सिंगल लाइफ में होगी प्यार की एंट्री, यहां जानिए अपने लव राशिफल का हाल

26 October 2023 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म