1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: दिलदार होते हैं इस मूलांक के लोग, दान-पुण्य में रहते हैं सबसे आगे, समाज में खूब मिलता है सम्मान

Numerology: दिलदार होते हैं इस मूलांक के लोग, दान-पुण्य में रहते हैं सबसे आगे, समाज में खूब मिलता है सम्मान

अंक ज्योतिष (Numerology) में एक ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है जिस मूलांक के लोग बहुत दिलदार स्वभाव के होते हैं। ये लोग दान-पुण्य करने में काफी आगे रहते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सा मूलांक है।

numerology- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK दिलदार स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के लोग

Numerology: हर मूलांक किसी न किसी ग्रह से संबंधित होता है और इन्हीं ग्रहों का प्रभाव उस मूलांक के व्यक्ति पर पड़ता है। आज हम जिस मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उस मूलांक का स्वामी मंगल ग्रह है। ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, आत्मविश्वास, भूमि और छोटे भाई का कारक माना जाता है। इस मूलांक के लोग दिल के साफ, दिलदार और मेहनती होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम किस मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 9 के बारे में। चलिए जानते हैं इस मूलांक वालों की खासियत।

मूलांक 9 किसका होता है?

अंक ज्योतिष (Numerology) में मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। ये ग्रह ऊर्जा, साहस और परोपकार का प्रतीक माना जाता है।

मूलांक 9 की खासियत

  • मूलांक 9 वाले दिल के बहुत उदार होते हैं।
  • जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  • दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में ये सबसे आगे रहते हैं।
  • ये लोग साहसी और स्पष्टवादी होते हैं।
  • जो दिल में होता है साफ-साफ कह देते हैं।
  • इनके अंदर चालाकी बिल्कुल भी नहीं होती।
  • ये बाहर से भले ही थोड़े कठोर दिखाई दें लेकिन अंदर से काफी नरम दिल के होते हैं।
  • इनके अंदर नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है।
  • ये ऊर्जावान और जोशीले होते हैं।
  • इन्हें समाज में खूब सम्मान मिलता है।
  • ये लोग मुश्किल परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारते और डटकर खड़े रहते हैं।

मूलांक 9 वालों की कमजोरी

  • इस मूलांक वालों को गुस्सा काफी जल्दी आ जाता है जिससे इन्हें नुकसान होने की ज्यादा संभावना रहती है।
  • ये लोग कभी-कभी बहुत आवेश में निर्णय ले लेते हैं।
  • सीधी और स्पष्ट बात बोलने के कारण अक्सर लोगों को इनकी बातें बुरी लग जाती हैं।
  • इनके अंदर कभी-कभी धैर्य की कमी देखने को मिलती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: मार्च में केतु अपने नक्षत्र में करेगा प्रवेश, 3 राशियों का बदलेगा समय, खूब होगी कमाई