1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: 30 के बाद खूब पैसा कमाते हैं इस मूलांक के लोग, शनि की पाते हैं विशेष कृपा

Numerology: 30 के बाद खूब पैसा कमाते हैं इस मूलांक के लोग, शनि की पाते हैं विशेष कृपा

हर व्यक्ति चाहता है कि उस पर शनि देव की विशेष कृपा सदैव बनी रहे जिससे उसे जीवन में खूब तरक्की और पैसा प्राप्त हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तीन तारीख में जन्मे लोग शनि देव के बेहद प्रिय माने जाते हैं।

numerology- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK 30 के बाद अचानक धनवान हो जाते हैं इन 3 तारीख में जन्मे लोग

ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक महत्वपूर्ण ग्रह का दर्जा प्राप्त है। कहते हैं जिस किसी की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में विराजमान होता है उसे जीवन में खूब धन-दौलत और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। शनि का संबंध नंबर 8 से माना गया है इसलिए मूलांक 8 वालों पर शनि की खास कृपा रहती है। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। चलिए जानते हैं इस मूलांक वालों में क्या खूबियां होती हैं।

बुद्धिमान और मेहनती

जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 होती है ऐसे लोग दिमाग के तेज और अत्याधिक मेहनती होते हैं। इनकी यही खूबियां इन्हें एक दिन बड़ा आदमी बनाती हैं। ऐसे लोग कड़ी मेहनत के दम पर लाइफ में खूब नाम और पैसा कमाते हैं। इन्हें हरा पाना आसान नहीं होता।

शनि के प्रिय

इन तीन तारीख में जन्मे लोग शनि के बेहद प्रिय माने जाते हैं। ये शांत, सरल और दयालु स्वभाव के होते हैं। दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। हमेशा अपने काम से काम रखते हैं। इनके अंदर एकाग्रता होती है।

कभी नहीं मानते हार

इन लोगों की एक खासियत ये है कि ये लोग कभी हार नहीं मानते हैं। जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये मेहनत से बिल्कुल भी नहीं घबराते। लाइफ की हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं।

30 के बाद पाते हैं खूब सफलता

ऐसे लोग अमूमन 30 के बाद खूब सफलता प्राप्त करते हैं। उम्र के इस पड़ाव में इनके सारे सपने पूरे होने लगते हैं और ये धनवान हो जाते हैं। इनके अंदर पैसा जोड़ने के भी अच्छी आदत होती है। ये बेफजुल में पैसा खर्च नहीं करते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

नवरात्रि की अष्टमी तिथि आने वाली हैं, नौकरी तलाश रहे लोगों के पास है ये सुनहरा मौका, जरूर कर लें ये उपाय

Shani Nakshatra Parivartan: शनि 3 अक्टूबर को बदलेंगे नक्षत्र, ये 3 राशियां हो जाएं सतर्क, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में मच सकती है हलचल