1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Nakshatra Parivartan: शनि 3 अक्टूबर को बदलेंगे नक्षत्र, ये 3 राशियां हो जाएं सतर्क, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में मच सकती है हलचल

Shani Nakshatra Parivartan: शनि 3 अक्टूबर को बदलेंगे नक्षत्र, ये 3 राशियां हो जाएं सतर्क, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में मच सकती है हलचल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 25, 2025 03:09 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 07:55 am IST

Shani Nakshatra Parivartan: शनि ग्रह 3 अक्टूबर को गुरु ग्रह के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में गोचर कर जाएंगे। इस गोचर के चलते किन राशियों को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और इनको क्या उपाय करने चाहिए, आइए जानते हैं।

Shani Nakshatra Parivartan- India TV Hindi
शनि नक्षत्र परिवर्तन Image Source : UNSPLASH

Shani Nakshatra Parivartan: शनि ग्रह 3 अक्टूबर 2025 को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर शनि, गुरु ग्रह के स्वामित्व वाले पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और शनि के नक्षत्र परिवर्तन के बाद क्या उपाय इनको करने चाहिए आइए जानते हैं। 

मेष राशि 

शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद मेष राशि के जातकों को आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। संचित धन खर्च हो सकता है। करियर के क्षेत्र में कुछ अनचाहे परिवर्तन आपको परेशान कर सकते हैं। आपके धैर्य की शनि पूरी परीक्षा इस दौरान लेंगे। मानसिक तनाव भी इस राशि के कुछ जातकों को हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी आपको संभलकर रहना होगा। उपाय के तौर पर मेष राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। 

कन्या राशि 

शनि ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है। इस दौरान पार्टनर के साथ बातचीत सोच-समझकर करें। सामाजिक स्तर पर वार्तालाप भी आपको समझदारी से करना चाहिए, आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। कुछ लोगों के विवाह में देरी शनि के नक्षत्र परिवर्तन के कारण हो सकती है। उदर से जुड़ी बीमारियां कन्या राशि के कुछ जातकों को परेशान करेंगी। सतर्क रहें। उपाय के तौर पर जरूरतमंदों को सामर्थ्य अनुसार दान करें। 

मीन राशि 

इस राशि के व्यापारियों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन के बाद हर कदम सोच-समझकर रखना होगा। लालच में आकर किसी गलत जगह निवेश करने से बचें। इस राशि के लोगों को धन से जुड़े मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। पारिवारिक माहौल भी थोड़ा गंभीर नजर आ सकता है, जिसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान होंगे। करियर के क्षेत्र में धैर्य बनाकर आगे बढ़ें, परिस्थितियां विपरीत हों तो शांत रहकर उनका सामना करने की कोशिश करें। आवश्यकता से अधिक किसी पर भी भरोसा करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ आपको करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Iron Bracelet Benefits: लोहे का कड़ा किन लोगों के लिए होता है शुभ? जानें इसे पहनने के नियम और लाभ

Pukhraj Ratna: पुखराज रत्न करियर और आर्थिक पक्ष की सभी समस्याएं करता है दूर, इन लोगों के लिए होता है वरदान की तरह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।