Lohe ka Kada Pehnne ke Fayde: आपने ज्यादातर लोगों को कड़ा पहने देखा होगा। ये अलग-अलग धातु के होते हैं। कुछ लोग तो बहुत बड़े साइज का मोटा सा कड़ा हाथ में पहनते हैं। देखकर तो ऐसा ही लगता है कि यह आज के समय का ट्रेंड है,लेकिन क्या आपको पता है कि यह केवल फैशन के लिए नहीं होता?
दरअसल, लोग वास्तु दोष दूर करने के लिए भी लोग हाथ में विभिन्न धातुओं का कड़ा पहनते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन लोगों के लिए लोहे का कड़ा पहनना शुभ होता है और इसे धारण करने के क्या नियम होते हैं।
हमारे ग्रहों से है कड़ा पहनने का सीधा संबंध
रत्न शास्त्र (Gemstone Astrology) में हाथ में कड़ा धारण करने का सीधा संबंध सौरमंडल में मौजूद ग्रहों से बताया गया है। इस कारण पुरुषों को दाएं हाथ में कड़ा धारण करने की सलाह दी जाती है। रत्न शास्त्र, ज्योतिष विद्या का ही एक महत्वपूर्ण अंग है।
इसमें रत्नों को ग्रहों से जोड़कर जातक की कुंडली के अनुसार शुभ रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। सही रत्न धारण करने से व्यक्ति के जीवन की समस्याएं दूर होती हैं, उसे व्यापार-नौकरी और करियर में इसका फायदा मिलता है।
ज्योतिष की सलाह से ही धारण करें कड़ा
ज्योतिषियों की मानें तो ज्यादातर लोग अपने मन से किसी भी धातु का कड़ा पहन लेते हैं। लोग सोना, चांदी, पीतल और लोहे का कड़ा पहनते हैं। जिसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी कड़ा पहनने का शौक रखते हैं, तो ज्योतिष की सलाह जरूर लें। क्योंकि हर धातु का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है।
रत्न शास्त्र के विद्वानों का मानना है कि लोह का कड़ा धारण करना कई राशियों के जातकों को शुभ फल देता है। दरअसल, लोहे का संबंध शनि से होता है। जानिए किन राशि के लोगों के लिए लोहे का कड़ा पहनना लभकारी होता है।
मकर राशि
इस राशि के जातकों को लोहे का कड़ा पहनना चाहिए, क्योंकि इस राश के स्वामी शनि हैं। मकर राशि वाले लोहे का कड़ा पहनते हैं, तो नौकरी-व्यवसाय में तरक्की होती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों के लिए भी लोहे का कड़ा पहनना शुभ रहेगा। इससे आप नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे। शनि देव की कृपा के साथ कामयाबी पाएंगे।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को भी आयरन ब्रेसलेट पहनना चाहिए, आपको करियर-कारोबार में सफलता मिलेगी। क्योंकि कन्या राशि के स्वामी बुध हैं और बुध-शनि में मित्रता का भाव है। ऐसे में कन्या राशि वालों पर भी शनि की कृपा बनी रहेगी।
लोहे का कड़ा धारण करने के नियम
- लोहे का कड़ा पहनने के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है।
- किसी शुभ नक्षत्र में ही लोहे का कड़ा धारण करें। शनिवार के दिन रोहिणी, पुष्य, अनुराधा या उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में कड़ा पहनने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
- कड़े को सबसे पहले इसे गंगाजल या गाय के दूध से शुद्ध कर लें।
- कड़ा धारण करते समय शनि ग्रह बीज मंत्र 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' का 108 बार जाप करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: रंगोली सिर्फ सजावट नहीं, इसमें छुपा है आध्यात्मिक कारण, नवरात्रि पर क्यों सजाई जाती है रंगोली? जानिए इसका महत्व
नवरात्रि में कन्या पूजन कैसे करें? माता रानी को खुश करना चाहते हैं, तो जानिए सही विधि और महत्व