Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं सुपर टैलेंटेड, कम उम्र में ही बना लेती हैं अलग पहचान, आलिया भट्ट भी हैं इसमें शामिल
Numerology Prediction: अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार इस मूलांक की लड़कियों पर धन और वैभव के कारक शुक्र ग्रह की विशेष कृपा रहती है। शुक्र के कारण ही इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती।
Numerology Prediction: हर मूलांक की अपनी-अपनी खासियत होती है। लेकिन आज हम जिस मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं ये कोई मामूली मूलांक नहीं है। ज्योतिष में इस मूलांक को बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि ये धन-दौलत के कारक शुक्र देव से जुड़ा है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम मूलांक 6 के बारे में बात कर रहे हैं। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक की लड़कियां सुपर टैलेंटेड मानी जाती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी मूलांक 6 ही है।
मूलांक 6 की खासियत
अंक ज्योतिष में मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, जो सौंदर्य, कला, प्रेम, रचनात्मकता, वैभव, आकर्षण और विलासिता का कारक माना जाता है। ऐसे में जिन लड़कियों का मूलांक 6 होता है वे जन्म से ही बेहद प्रतिभाशाली, आत्मविश्वासी और टैलेंटेड होती हैं। उनके व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि वे जहां भी जाती हैं लोगों का ध्यान सहज ही अपनी ओर खींच लेती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इसी मूलांक की जातक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से समाज में एक अलग पहचान बनाई है।
सुपर टैलेंटेड और क्रिएटिव
मूलांक 6 की लड़कियां काफी क्रिएटिव और टैलेंटेड होती है। ये कला, संगीत, अभिनय, फैशन और डिजाइनिंग जैसी फील्ड्स में अच्छा काम करती हैं। ये बिजनेस में भी अच्छी होती हैं। अपने काम से दुनिया में अलग पहचान बनाती हैं।
आकर्षक पर्सनैलिटी
शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण ही मूलांक 6 की लड़कियां दिखने में आकर्षक होती हैं। इनके चेहरे पर हमेशा ग्लो रहता है। इनकी पर्सनैलिटी इतनी प्रभावशाली होती है कि लोग सहज ही इनसे प्रभावित हो जाते हैं। इनकी मुस्कान काफी प्यारी होती है।
कमाल की लीडरशिप क्वालिटी
मूलांक 6 की लड़कियों में मैनेजमेंट और लीडरशिप की क्षमता जन्मजात होती है। जो इन्हें व्यापार में खूब सफलता दिलाती है। ये अपने निर्णयों में काफी मजबूत रहती हैं।
समाज में बनाती हैं अलग पहचान
इस मूलांक की लड़कियां जो भी सपने देखती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। ये लाइफ में हमेशा ही कुछ ऐसा करना चाहती हैं जिससे लोग उन्हें याद रखें। मेहनत, लगन और अपनी कला के दम पर ये समाज में एक विशेष स्थान हासिल करती हैं।
रिश्ते निभाने में माहिर
ये लड़कियां अपने परिवार को साथ लेकर चलती हैं। अपनों के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहती हैं। रिश्तों को निभाना इन्हें बखूबी आता है। अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 6 की लड़कियां परिवार और दोस्तों के लिए ये हमेशा मजबूत सहारा साबित होती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
