1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. December 2025 Horoscope: दिसंबर में इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, हर इच्छा होगी पूरी, मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

December 2025 Horoscope: दिसंबर में इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, हर इच्छा होगी पूरी, मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Laveena Sharma
 Published : Dec 01, 2025 11:47 am IST,  Updated : Dec 02, 2025 09:17 am IST

December 2025 Horoscope: दिसंबर का महीना आज से शुरू हो गया है और हर कोई जानना चाहता है कि उनके लिए ये महीना कैसा रहेगा। तो बता दें 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए ये महीना सबसे शानदार साबित होगा।

december rashifal- India TV Hindi
दिसंबर राशिफल 2025 Image Source : CANVA

December 2025 Horoscope: भारत के मशहूर ज्योतिषी चिराग दारूवाला जी के अनुसार इस महीने में 4 राशियों को बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा। अटके काम भी बनने शुरू हो जायेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे सफल होंगे। करियर में बड़ा मुकाम हासिल होगा। नौकरी बदलने के भी योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर साल का आखिरी महीना आपको काफी कुछ देकर जाएगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी लकी राशियां जिन्हें दिसंबर में सुनहरी सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल दिसंबर 2025 (Kanya Rashifal December 2025)

आपको विभिन्न आयोजनों में भाग लेने के कई मौके मिलेंगे। मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग या कम्युनिकेशन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए समय बेहतरीन है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह इस महीने सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी।

तुला राशिफल दिसंबर 2025 (Tula Rashifal December 2025)

भाग्य स्थान में ग्रह के गोचर के कारण धन की बचत होगी। रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। उच्च पदस्थ लोगों से भेंट होगी। शुक्र के गोचर से वैवाहिक जीवन में नए रंग, नई तरंगें और नया उत्साह आएगा। अगर आप सिंगल हैं और अब तक अपने दिल की बात किसी से नहीं कह पाए हैं तो इस महीने हिम्मत जुटाएं, आपको सफलता जरूर मिलेगी। ग्रहों की चाल सरकारी नौकरी में सफलता दिला सकती है।

कुंभ राशिफल दिसंबर 2025 (Kumbh Rashifal December 2025)

कार्यक्षेत्र में सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होती रहेगी। मुकाम मिलेंगे, मुनाफ़ा होगा, मिठास बनी रहेगी। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। मीडिया में काम करने वाले मित्र खूब नाम कमाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता देंगे। इस माह भी अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं, नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए शुभ समाचार मिलते रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी।

मीन राशिफल दिसंबर 2025 (Meen Rashifal December 2025)

नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से अचानक धन प्राप्ति के भी संकेत हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस माह आपको अपने परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। 

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

यह भी पढ़ें:

December Grahan 2025 Date: क्या दिसंबर की पूर्णिमा या अमावस्या पर ग्रहण लगेगा? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।