A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology Horoscope: 2026 में इन 3 मूलांक वालों की भरेंगी तिजोरियां, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, होगी शानदार कमाई

Numerology Horoscope: 2026 में इन 3 मूलांक वालों की भरेंगी तिजोरियां, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, होगी शानदार कमाई

Numerology Rashifal 2026: नये साल में तीन वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। इन मूलांक वालों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। चलिए आपको बताते हैं ये कौन से मूलांक हैं।

numerology- India TV Hindi
Image Source : CANVA नए साल में तीन मूलांक वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Numerology Rashifal 2026: अंक ज्योतिष अनुसार नया साल 2026 कई मूलांक वालों के लिए तरक्की के द्वार खोलेगा। ग्रहों की चाल इन मूलांक वालों के पक्ष में रहेगी। जिससे कमाई के नए स्रोत खुलेंगे। निवेश से भी तगड़ा लाभ मिलेगा और लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं 2026 में किन मूलांक वालों की किस्मत चमकने वाली है और धन-धान्य का अंबार लगने वाला है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

  • नया साल मूलांक 1 वालों के लिए काफी लकी साबित होगा। 
  • इस साल आपको लीडरशिप और निर्णय क्षमता से बड़ा फायदा होगा।
  • मूलांक 1 के सरकारी काम, प्रशासन, मैनेजमेंट और बिजनेस से जुड़े लोग इस साल खूब लाभ कमाएंगे।
  • प्रमोशन और सैलरी हाइक के भी योग बन रहे हैं।
  • अटका धन प्राप्त हो सकता है।
  • अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

  • मूलांक 3 वालों के लिए भी नया साल काफी बढ़िया रहने वाला है।
  • शिक्षा, कंसल्टेंसी, मीडिया और ट्रेनिंग से जुड़े क्षेत्रों में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। 
  • इस साल नए कॉन्ट्रैक्ट और क्लाइंट्स मिलेंगे।
  • निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने के योग बन रहे हैं।
  • समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

  • मूलांक 5 वाले भी इस साल खूब पैसा कमाएंगे।
  • कम्युनिकेशन, सेल्स, मार्केटिंग, ऑनलाइन बिजनेस से जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं।
  • इस साल आपको अचानक से धन की प्राप्ति के कई योग बनेंगे।
  • फ्रीलांस, स्टार्टअप और डिजिटल काम से अच्छी खासी कमाई होगी।
  • विदेश जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है।
  • नई नौकरी मिलने की भी प्रबल संभावना है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

25 December 2025 Hindu Festival: क्रिसमस डे पर मनाया जाता है हिंदुओं का ये बड़ा त्योहार, जानिए इसका धार्मिक महत्व