A
Hindi News धर्म Numerology: ससुराल में रानी बनकर रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां, भगवान शिव जैसा पाती हैं जीवनसाथी

Numerology: ससुराल में रानी बनकर रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां, भगवान शिव जैसा पाती हैं जीवनसाथी

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र में एक ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है जिस मूलांक की लड़कियों को बेहद शानदार जीवनसाथी मिलता है। इनकी मैरिड लाइफ काफी अच्छी रहती है। भगवान शिव की तरह ही इनका पति भी इन्हें खूब प्रेम और सम्मान देता है।

numerology- India TV Hindi Image Source : PIXABAY इस मूलांक की लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

Numerology: हिंदू धर्म-ग्रंथों में भगवान शिव को एक आदर्श पति के रूप में दर्शाया गया है। जिन्होंने अपनी पत्नी यानी माता पार्वती को न सिर्फ प्रेम और सम्मान दिया बल्कि उनको बराबरी का दर्जा भी दिया। यही कारण है कि हर लड़की भगवान शिव जैसा पति पाने की इच्छा रखती है। जिसके लिए 16 सोमवार व्रत भी रखती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा मूलांक है जिनसें जुड़ी लड़कियों को भगवान शिव जैसा पति मिलने की पूरी संभावना रहती है। चलिए जानते हैं ये किस मूलांक की लड़कियां हैं।

इस मूलांक की लड़कियों को मिलता है भगवान शिव जैसा जीवनसाथी

अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार मूलांक 2 की लड़कियों को एक आदर्श जीवनसाथी मिलता है जो उनकी सारी इच्छाएं पूरी करता है। साथ ही लाइफ में कभी किसी चीज की कमी नहीं होने देता है। मुश्किल से मुश्किल समय में भी अपनी पत्नी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहता है। 

मूलांक 2 किसका होता है?

जिन लड़कियों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख में हुआ होता है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का स्वामी चंद्रमा होता है। 

शादी के बाद चमक जाती है मूलांक 2 की लड़कियों की किस्मत

मूलांक 2 की लड़कियों की किस्मत शादी के बाद चमक जाती है। शादी करते ही इनके जीवन के सारे कष्टों का अंत हो जाता है। इन्हें ससुराल में सारी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। इनका जीवनसाथी इन्हें रानी बनाकर रखता है। 

मूलांक 2 की लड़कियों की खूबियां

मूलांक 2 की लड़कियां रिश्ते निभाने वाली होती हैं। यही कारण है कि शादी के बाद इनके जीवन में स्थिरता और सुख-शांति हमेशा बनी रहती है। ये अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझती है। दूसरों की भावनाओं की काफी कद्र करती हैं। बिना कहें सभी की बात आसानी से समझ जाती हैं। परिवार की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। इनके अंदर एक अच्छी पत्नी और आदर्श बहू बनने के सारे गुण होते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Maha Shivratri Vrat 2026: महाशिवरात्रि का व्रत कब से कब तक रखा जाएगा? जान लें व्रत की विधि और पारण समय

Numerology: मां लक्ष्मी की कृपा से ससुराल में सुख-समृद्धि लाती हैं इस मूलांक की बेटियां