A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: सादा जीवन और उच्च विचार वाले होते हैं इस मूलांक के लोग, दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं करते

Numerology: सादा जीवन और उच्च विचार वाले होते हैं इस मूलांक के लोग, दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं करते

Numerology: आज की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां हर कोई खुद को बड़ा और अमीर दिखाने में लगा है, वहीं एक मूलांक ऐसा भी है जिससे जुड़े लोग सादा जीवन उच्च विचार की नीति पर चलते हैं। क्या आप समझे कि यहां हम किस मूलांक की बात कर रहे हैं?

numerology- India TV Hindi
Image Source : CANVA मूलांक 8 के लोग होते हैं बेहद सिंपल

Numerology: अंकशास्त्र में मूलांक 8 के लोगों को 'सादा जीवन और उच्च विचार' का सबसे बड़ा प्रतीक माना गया है। ये लोग दिखावे से कोसों दूर रहते हैं। ये अपनी जिंदगी सादगी से जीना पसंद करते हैं। चुपचाप अपने काम में लगे रहते हैं और धीरे-धीरे तरक्की की सीढ़ियां चलते चले जाते हैं। इन पर शनि देव की खास कृपा रहती है। ये लोग जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। बता दें किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। चलिए जानते हैं इनके जीवन से जुड़ी खास बातें।

जमीन से जुड़े होते हैं ये लोग

मूलांक 8 वाले जमीन से जुड़े होते हैं। ये न तो खुद दिखावा करते हैं और न ही इन्हें दिखावटी लोग पसंद होते हैं। ये लोग किस्मत की बजाय कर्म पर भरोसा करते हैं। ये कड़ी मेहनत करके कुछ भी हासिल करने का दम रखते हैं। इनका रहन-सहन का तरीका बड़ा ही साधारण होता है।

दिखावे से करते हैं नफरत

मूलांक 8 वालों को दिखावटी लोगों से सख्त नफरत होती है। ये कोई भी काम दुनिया को दिखाने के लिए नहीं करते बल्कि अपने लिए करते हैं। ये जो सामने होते हैं वहीं पीठ पीछे होते हैं। इनके दिल में जो आता है ये साफ-साफ कह देते हैं। बातों को बढ़ा-चढ़ाकर कहना इनकी आदत नहीं होती।

मददगार स्वभाव के होते हैं

इस मूलांक के लोग मददगार स्वभाव के होते हैं। जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।  यही कारण है कि इस मूलांक वालों को समाज सेवा के कार्यों में खूब देखा जाता है। खास बात यह है कि ये अपनी इस मदद का कभी ढिंढोरा भी नहीं पीटते हैं और ना ही इसके बदले में कुछ चाहते हैं।

करियर में अपार सफलता पाते हैं

मूलांक 8 के लोगों को सफलता भले ही देरी से मिले, लेकिन इनकी सफलता स्थायी होती है। इन्हें जीवन के शुरुआती दौर में थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है लेकिन समय के साथ-साथ इनकी स्थिति काफी अच्छी होती चली जाती है। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये लोग कभी हार नहीं मानते हैं। हमेशा अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करते हैं। ये जो भी काम करते हैं बड़ी ईमानदारी से करते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Ulti Chaal: शनि देव करने जा रहे हैं बड़ा उलटफेर, इन 4 राशियों को मिलेगा उनकी तपस्या और मेहनत का पूरा फल