1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अपने मूलांक से जानें घर में क्या रखना है शुभ, सही दिशा में रखने से चमक सकती है आपकी किस्मत

अपने मूलांक से जानें घर में क्या रखना है शुभ, सही दिशा में रखने से चमक सकती है आपकी किस्मत

अगर आप अपने घर में मूलांक के हिसाब से चीजें रखते हैं तो आपको सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। तो यहां जानिए कि आपको अपने मूलांक के अनुसार, घर में क्या रखना चाहिए।

मूलांक वास्तु टिप्स- India TV Hindi
Image Source : PEXELS मूलांक वास्तु टिप्स

अंक ज्योतिष में जन्म तिथि के आधार पर निकाला गया मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, ऊर्जा, भाग्य और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। यदि घर में रखी गई वस्तुएं, रंग और दिशा आपके मूलांक के अनुरूप हों, तो सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में उन्नति के अवसर भी अधिक मिलने लगते हैं। अगर आपको अपना मूलांक नहीं पता, तो अपनी जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर इसे निकाल सकते हैं। जैसे-यदि किसी का जन्म 15 तारीख को हुआ है तो 1 + 5 = 6 (मूलांक 6)। तो आज हम जानेंगे कि व्यक्ति को अपने मूलांक के अनुसार घर में क्या रखना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि आपके मूलांक के अनुसार, कौनसी दिशा आपके लिए शुभ है और आपको क्या वास्तु उपाय करना चाहिए।

मूलांक 1

इस मूलांक वालों के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। 1 मूलांक के लोग अपने घर की पूर्व दिशा में उगते सूर्य की तस्वीर, लाल या सुनहरे रंग की सजावटी वस्तुएं और तांबे का कलश रखें। इसके साथ ही पूर्व दिशा को हमेशा साफ रखें और सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक 2 

मूलांक 2 वालों क स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं। इस मूलांक के लोग अपने घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में चांदी की वस्तुएं और सफेद फूल रखें। साथ ही जल से जुड़ी सजावट भी कर सकते हैं। मूलांक 2 वाले घर में शांति और स्वच्छता बनाए रखें और बेडरूम में हल्के रंगों का इस्तेमाल करें।

मूलांक 3 

इस मूलांक के स्वामी बृहस्पति देव माने जाते हैं। मूलांक 3 वाले अपने घर के ईशान कोण को हमेशा साफ और स्वच्छ रखें। साथ ही उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा, पीले रंग की सजावट की चीजें और धार्मिक पुस्तकें रखें।

मूलांक 4 

मूलांक 4 वालों के स्वामी राहु ग्रह माना जाता है। इन्हें घर में फालतू चीजें जमा कर के नहीं रखना चाहिए। वहीं मूलांक 4 वालों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में धातु की कलात्मक वस्तुएं,  क्रिस्टल बॉल
और वास्तु पिरामिड रखना चाहिए।

मूलांक 5

मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह है। इनके लिए शुभ दिशा उत्तर है। इस मूलांक के लोग कार्यस्थल या स्टडी रूम उत्तर दिशा में रखेंगे तो लाभ मिलेगा। मूलांक 5 वालों को घर में हरे पौधे, बांस का पौधा और अध्ययन से जुड़ी चीजें रखनी चाहिए।

मूलांक 6

मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं। इन्हें अपने घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में सुगंधित फूल, कलात्मक चित्र और गुलाबी या क्रीम रंग की सजावट की चीजें रखनी चाहिए। साथ ही घर को आकर्षक और व्यवस्थित रखें।

मूलांक 7

मूलांक 7 को स्वामी ग्रह केतु है। इनके लिए शुभ दिशा पश्चिम है। मूलांक 7 वालों को अपने घर में अध्यात्म और ध्यान से जुड़ी चीजें रखनी चाहिए। साथ ही शंख रखना भी शुभ रहेगा। साथ ही घर में प्रतिदिन ध्यान और प्रार्थना करने के लिए एक शांत कोना बनाएं।

मूलांक 8

मूलांक 8 के स्वामी शनि देव है। इन्हें घर में लोहे की उपयोगी वस्तुएं, शनि यंत्र और गहरे नीले रंग की सजावट रखनी चाहिए। मूलांक 8 वाले मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें। इनके लिए शुभ दिशा दक्षिण है।

मूलांक 9

मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह है। इन्हें घर में नियमित रूप से दीपक जलाना चाहिए जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। मूलांक 9 वाले अपने घर में लाल रंग की सजावटी वस्तुएं,  तांबे का दीपक रखें। इस मूलांक की शुभ दिशा भी दक्षिण है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

फ्लैट खरीदते समय ध्यान रखें वास्तु शास्त्र के ये जरूरी नियम, घर में बनी रहेगी बरकत और सुख-समृद्धि