1. Hindi News
  2. धर्म
  3. October 2025 Grah Gochar: अक्टूबर में सूर्य और शनि के साथ बदलेगी 6 ग्रहों की चाल, ये 3 राशियां पाएंगी लाभ

October 2025 Grah Gochar: अक्टूबर में सूर्य और शनि के साथ बदलेगी 6 ग्रहों की चाल, ये 3 राशियां पाएंगी लाभ

October 2025 Grah Gochar: अक्टूबर के महीने में सूर्य ग्रह के साथ ही बुध, शुक्र, मंगल और शनि भी अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों की बदली चाल का किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा आइए जानते हैं।

October Grah Gochar - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अक्टूबर ग्रह गोचर 2025

October 2025 Grah Gochar: अक्टूबर के महीने को ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने में सूर्य समेत 6 ग्रहों की चाल बदलने जा रही है। महीने की शुरुआत में शनि 3 अक्टूबर को पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। इसी दिन बुध का गोचर तुला राशि में होगा, वहीं 24 अक्टूबर को बुध तुला से निकलकर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सूर्य का गोचर 17 अक्टूबर को तुला राशि में होगा।

मंगल का गोचर महीने के अंत में 27 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में होगा। गुरु अतिचारी गति करते हुए 18 अक्टूबर को अपनी उच्चा राशि कर्क में गोचर कर जाएंगे। आइए जान लेते हैं कि ग्रहों की चाल का किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। 

कर्क राशि 

अक्टूबर के महीने में ग्रहों की स्थिति आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जूनियर्स का सहयोग मिलेगा वहीं सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस माह गुरु आपकी राशि में प्रवेश भी करेंगे जिससे मानसिक सुख और ज्ञान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस महीने अपने अटके हुए कार्यों को भी आप पूरा कर सकते हैं। 

तुला राशि 

इस माह तुला राशि के उन जातकों का ख्वाब पूरा हो सकता है जो विदेशों में जाकर शिक्षा अर्जित करना चाहते हैं या विदेशों से जुड़ा व्यापार करना चाहते हैं। आपका संपर्क समाज के गणमान्य लोगों से हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले इस राशि के जातक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी अनुकूल बदलाव आएंगे। आर्थिक स्थिति से जुड़ी चिंताओं का अंत होगा और धन संचित कर पाने में आप कामयाब हो सकते हैं। 

मकर राशि 

इस राशि के जातकों को करियर और आर्थिक पक्ष में अच्छे बदलाव अक्टूबर के महीने में देखने को मिल सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और जरूरी कार्यों को आप समय पर पूरा कर पाएंगे। सोशल मीडिया के जरिए इस राशि के कुछ लोग ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। धन का निवेश किया था तो आपको अच्छा रिटर्न अक्टूबर के महीने में मिल सकता है। पैतृक कारोबार से भी मकर राशि वाले लाभ पाएंगे। आपकी सेहत भी इस महीने दुरुस्त रहेगी और घर वालों के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने आप जा सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

नवरात्रि में मां दुर्गा की बरसेगी कृपा, अष्टमी-नवमी पर जरूर ले आएं ये चीजें; इनमें छिपा है धन-धान्य का राज!

नवरात्रि के दौरान जरूर कर लें ये उपाय, राहु-केतु का बुरा प्रभाव होगा दूर, जीवन हो जाएगा खुशहाल