1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अक्टूबर में इस दिन सूर्य करने वाले हैं गोचर, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, इतने दिनों कर रहना होगा सावधान

अक्टूबर में इस दिन सूर्य करने वाले हैं गोचर, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, इतने दिनों कर रहना होगा सावधान

अक्टूबर में इस दिन सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य का यह गोचर इन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर नहीं आएगा। इन जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो यहां जानिए सूर्य गोचर किन राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

सूर्य गोचर 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सूर्य गोचर 2026

17 अक्टूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव 16 नवंबर तक तुला राशि में विराजमान रहेंगे इसके बाद वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि सूर्य देव लगभग 30 दिनों के अंतराल पर एक-एक करके सभी बारह राशियों में गोचर करते हैं। ये चक्र मेष राशि से शुरू होकर मीन राशि तक चलता है और फिर मेष राशि से दोबारा शुरू हो जाता है।  ज्योतिषी दृष्टि से सूर्य का यह गोचर इन राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर नहीं आ रहा है। इन्हें 16 नवंबर 2026 तक अधिक सावधानी बरतनी होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलेगा। छात्रों का सफलता पाने के लिए पहले से और अधिक मेहनत करना होगा। इस महीने खर्चों पर कंट्रोल रखें वरना आपका बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी बरतें और पैसों को लेकर सोच-समझकर ही कोई फैसला लें।

कन्या राशि

सूर्य का गोचर कन्या राशि के जातकों के करियर के लिए शुभ नहीं रहेगा। ऐसे में कार्यस्थल पर किसी से भी बहसबाजी करने से बचें और अपना काम ध्यान से करें। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वरना आपको प्रमोशन रुक सकता है। इस समय पैसों का लेन-देन करने से बचें। 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ नहीं रहेगा। आर्थिक से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। इस समय स्वास्थ्य भी गड़बड़ रह सकता है। आपका कोई काम किसी कारण से अटक सकता है। करियर और बिजनेस दोनों में कई तरह की चुनौतियां सामने आ सकती हैं। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। घर-परिवार का माहौल भी इस समय तनाव से भरा रहा सकता है।

कुंभ राशि

सूर्य गोचर के दौरान कुंभ राशि वालों को हर काम सोच समझकर करना होगा। इस समय अपने वाणी पर कंट्रोल रखें और कोई भी काम धैर्य के साथ करें। जल्दबाजी करने से बचें। कारोबारियों को नुकसान हो सकता है, कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी से कागजी कार्रवाई करें। इस समय बिना जरूरत की चीजों की खरीदारी से बचें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

बुध की दशा में 3 ग्रहों की अंतर्दशा बना सकती है व्यक्ति को मालामाल, राजयोग जैसे मिलते हैं परिणाम