1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अंगूठे पर 3 चिह्न होते हैं बेहद शुभ, जीवन में दिलाते हैं धन-धान्य और सम्मान

अंगूठे पर 3 चिह्न होते हैं बेहद शुभ, जीवन में दिलाते हैं धन-धान्य और सम्मान

हस्तरेखा शास्त्र में अंगूठे पर बने कुछ चिह्नों को बेहद शुभ माना जाता है। इन चिह्नों के होने से व्यक्ति को धन-धान्य और समाज में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आज इन चिह्नों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

Hastrekha Shastra- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हस्तरेखा शास्त्र

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के साथ ही उंगलियों और अंगूठे पर बने चिह्नों से भी काफी कुछ जानकारी प्राप्त होती है। ऐसे में आज हम आपको अंगूठे पर बने उन चिह्नों के बारे में बताएंगे जिन्हें बेहद शुभ माना गया है। अंगूठे पर इन चिह्नों के होने से व्यक्ति की इच्छाशक्ति बहुत दृढ़ होती है और साथ जीवन में धन-धान्य भी ऐसे लोग प्राप्त करते हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन चिह्नों के बारे में। 

वृत्त का चिह्न

अगर अंगूठे के प्रथम पर्व (नाखून वाला हिस्सा) पर वृत का चिह्न हो तो व्यक्ति इरादों का पक्का होता है। ऐसे लोग जो ठान लेते हैं उस काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। इन लोगों को समाज में भी मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। पारिवारिक जीवन में भी ये अपनी जिम्मेदारियां भलीभांति निभाते हैं। ऐसे लोग अच्छे कारोबारी भी बन सकते हैं। जीवन में आर्थिक उन्नति के अवसर इनको मिलते रहते हैं। वहीं वृत्त का चिह्न अगर द्वितीय पर्व पर हो तो व्यक्ति की तर्क शक्ति बहुत अच्छी होती है। 

वर्ग का चिह्न 

अंगूठे को सुरक्षा और स्थिरता का प्रतीक माना जाता वहीं अंगूठे पर अगर वर्ग का चिह्न भी हो तो जीवन में संतुलन हमेशा बना रहता है। अंगूठे के पहले पर्व पर यदि वर्ग का चिह्न हो तो ऐसे लोग मेहनती होते हैं। अपने दम पर ऐसे लोग धन-धान्य और समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं। हालांकि कभी-कभी अपनों के साथ इनका रवैया थोड़ा सख्त हो सकता है। वहीं अंगूठे के दूसरे पर्व पर यदि वर्ग का चिह्न बने तो व्यक्ति परिश्रम करने वाला तो होगा लेकिन साथ ही थोड़ा जिद्दी भी हो सकता है। 

त्रिकोण का चिह्न

त्रिकोण का चिह्न चाहे अंगूठे के पहले पर्व पर हो या दूसरे इसे शुभ ही माना जाता है। त्रिकोण का चिह्न अंगूठे पर होने से व्यक्ति को विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकता है। ऐसे लोग तार्किक होते हैं और अपने ज्ञान से समाज में सम्मान भी प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही हिसाब-किताब के मामले में भी इनको अच्छा माना जाता है। जीवन में धन-धान्य की भी ये प्राप्ति करते हैं और समाज के प्रतिष्ठित लोगों में शामिल सकते हैं। 

अंगूठे पर बने चिह्नों के साथ ही अगर आप जानना चाहते हैं कि तर्जनी उंगली पर मौजूद कौन से चिह्न व्यक्ति को धनवान बनाते हैं, तो इस बारे में हमारी वेबसाइट पर लेख आप पढ़ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

हाथ में भाग्य रेखा न होना वरदान या अभिशाप? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र