1. Hindi News
  2. धर्म
  3. क्या आपके अंगूठे पर भी है जौ का निशान? माता रानी के आशीर्वाद से कम उम्र में ही अपार पैसा और यश कमा लेते हैं ऐसे लोग

क्या आपके अंगूठे पर भी है जौ का निशान? माता रानी के आशीर्वाद से कम उम्र में ही अपार पैसा और यश कमा लेते हैं ऐसे लोग

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिसकी हथेली के अंगूठे में जौ का निशान बना होता है उस पर माता रानी की विशेष कृपा रहती है। कहते हैं ऐसे लोग कम उम्र में ही खूब पैसा और सम्मान अर्जित कर लेते हैं।

jau ka nishan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हाथ में जौ का निशान होना शुभ

क्या आप जानते हैं कि हाथ में विभिन्न रेखाओं के अलावा कुछ खास तरह के निशान भी मौजूद होते हैं जो आपके स्वभाव और जीवन से जुड़े कई गहरे राज उजागर कर देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही खास निशान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका हथेली में होना कोई आम बात नहीं होती। यहां हम बात कर रहे हैं जौ के निशान के बारे में। कहते हैं ये निशान बेहद भाग्यशाली लोगों के हाथों में ही बनता है। ये एक दुर्लभ और शुभ निशान है जिसे यव का निशान भी कहा जाता है। आइए जानते हैं हाथ के अंगूठे में इस निशान का बनना कैसा होता है और इससे जीवन के बारे में क्या कुछ संकेत मिलते हैं।

'जौ' का निशान कहां होता है?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिनके हाथ के अंगूठे के बीच में जौ के दाने जैसा आकार बन जाता है, ऐसे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। कहते हैं यह निशान जितना स्पष्ट और गहरा होता है, व्यक्ति का भाग्य उतना ही मजबूत होता है। 

Image Source : canvaक्या आपके हाथ में भी है जौ का निशान

जौ का निशान क्या संकेत देता है?

  • कहते हैं जिन लोगों के अंगूठे पर स्पष्ट रूप से जौ का निशान होता है, उन पर माता रानी की असीम कृपा होती है।
  • ऐसे लोग बेहद बुद्धिमान और मेहनती होते हैं।
  • इन्हें जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती।
  • यह निशान केवल धन का ही नहीं, बल्कि अपार यश भी दिलाता है।
  • कहते हैं ऐसे जातक जिस भी क्षेत्र में हाथ डालते हैं, उसमें अपार कामयाबी हासिल कर लेते हैं।
  • ऐसे लोग बिजनेस या करियर में ऊंचे पदों पर पहुंचते हैं।
  • कहते हैं ऐसे लोगों का पारिवारिक और दांपत्य जीवन बेहद सुखमय बीतता है। 

कम उम्र में धनवान हो जाते हैं ऐसे लोग

जिनके हाथ में जौ का निशान स्पष्ट दिखाई देता है ऐसे लोग अपने प्रयासों से कम उम्र में ही खूब सफलता और पैसा अर्जित कर लेते हैं। ऐसे लोग न केवल अमीर होते हैं, बल्कि समाज में भी इनकी अलग पहचान बनती है। इसके अलावा अगर यही जौ का निशान हाथ की तर्जनी या मध्यमा उंगली की जड़ में हो, तो व्यक्ति को वाहन और मकान का अच्छा सुख प्राप्त होता है। साथ ही ऐसे लोग सुखी वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद लेते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढे़ें:

हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपकी हथेली में भी है यह खास 'V' का निशान? 35 की उम्र के बाद पलट जाती है किस्मत