1. Hindi News
  2. धर्म
  3. हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपकी हथेली में भी है यह खास 'V' का निशान? 35 की उम्र के बाद पलट जाती है किस्मत

हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपकी हथेली में भी है यह खास 'V' का निशान? 35 की उम्र के बाद पलट जाती है किस्मत

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Oct 10, 2026 08:08 am IST,  Updated : Oct 10, 2026 08:09 am IST

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में V का निशान होना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं जिनके हाथ में ये निशान होता है ऐसे लोग 35 की उम्र के बाद खूब कामयाबी हासिल करते हैं।

V sign in hand- India TV Hindi
हाथ में V का निशान बनना शुभ Image Source : INDIA TV

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में बनने वाले हर एक निशान का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। आज हम आपको एक ऐसे खास निशान के बारे में बताएंगे जिसका हथेली में बनना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं जिनके हाथों में ये निशान होता है वे लोग लाइफ में खूब नाम और पैसा कमाते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं V के निशान के बारे में। यह निशान तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच में बनता है। हृदय रेखा जब आगे जाकर दो भागों में बट जाती है तो वो V जैसी आकृति बनाती है। चलिए जानते हैं इस खास आकृति से क्या संकेत मिलते हैं।

​35 साल की उम्र के बाद अपार सफलता पाते हैं ऐसे लोग

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिनकी हथेली में तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच में V का निशान बनता है ऐसे लोग भाग्यशाली माने जाते है। कहते हैं 35 साल की उम्र के बाद इनकी किस्मत अचानक से चमकने लगती है। शुरुआत में इन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन धीरे-धीरे ये अपार सफलता हासिल कर लेते हैं। इनके पास जमीन-जायदाद की कोई कमी नहीं रहती। 

​भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग

जिन लोगों की हथेली में वी का निशान होता है, ऐसे लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। खासतौर से ऐसे निशान वाली महिलाओं को बेहद भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं इन महिलाओं पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। ऐसी स्त्री अपने परिवार और जीवनसाथी की किस्मत बदल देती है। 

​कमाते हैं खूब पैसा

हथेली पर V निशान वाले लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं। ये चाहे नौकरी करें या बिजनेस इन्हें हर काम में सफलता मिलती है। इनकी एक खूबी ये भी है कि ये लोग जोखिम वाले कार्यों से भी खूब धन अर्जित करते हैं। ये काम में रिस्क लेने से जरा भी नहीं घबराते। इनके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती।

मेहनत करने में आगे

ऐसे लोग काफी मेहनती होते हैं। जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। 40 तक पहुंचते-पहुंचते ये अपार संपत्ति और धन प्राप्त कर लेते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

हस्तरेखा: हाथ की मध्यमा उंगली सीधी है या झुकी? जानिए संपत्ति, सेहत और स्वभाव से जुड़े ये छिपे संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।