1. Hindi News
  2. धर्म
  3. हस्तरेखा ज्योतिष: क्या आपकी हथेली के राहु क्षेत्र में है ऐसा त्रिभुज? कम उम्र में बड़ी कामयाबी मिलने का है पक्का संकेत!

हस्तरेखा ज्योतिष: क्या आपकी हथेली के राहु क्षेत्र में है ऐसा त्रिभुज? कम उम्र में बड़ी कामयाबी मिलने का है पक्का संकेत!

हस्तरेखा ज्योतिष अनुसार हाथ में कुछ खास जगहों पर त्रिभुज का चिन्ह होना ये बताता है कि आप कितने भाग्यशाली हैं। खासतौर से राहु के क्षेत्र में इस चिन्ह का बनना कम उम्र में बड़ी कामयाबी प्राप्त होने का संकेत देता है।

tringle sign in hand- India TV Hindi
Image Source : CANVA हाथ में त्रिभुज के निशान का बनना कैसा होता है?

हथेली में रेखाओं से कई तरह की आकृति यानी चिन्ह बन जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि इन चिन्हों से भविष्य से जुड़े कई प्रकार के शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही खास चिन्ह के बारे में बताने जा रहे हैं और वो है त्रिभुज का चिन्ह। इस चिन्ह का हाथ में बनना कुछ मामलों में शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। चलिए जानते हैं हस्तरेखा शास्त्र में इस चिन्ह के बारे में क्या कुछ बताया गया है।

हथेली के इन स्थानों पर त्रिभुज का निशान देता है शुभ संकेत

  • हथेली में स्पष्ट और गहरी रेखाओं से बनने वाला त्रिभुज का चिन्ह बेहद शुभ फल देता है।
  • कहते हैं हथेली में जितना बड़ा त्रिभुज होगा उतना ही ज्यादा लाभदायक होगा।
  • जिनकी हथेली के मध्य भाग में ये शुभ चिन्ह बनता है वे लोग भाग्यवान और ईश्वर में विश्वास रखने वाले होते हैं। ऐसे लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।
  • यदि हथेली के राहु क्षेत्र पर स्पष्ट त्रिभुज हो तो ऐसा व्यक्ति कम्र उम्र में ही अत्यन्त ऊंचे पद पर पहुंच जाता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में खूब सफलता प्राप्त करता है। 
  • कहते हैं यदि किसी व्यक्ति की हथेली में बड़े त्रिभुज में एक छोटा त्रिभुज भी बन जाए तो ऐसा व्यक्ति जीवन में निश्चित तौर पर उच्च पद प्राप्त करता है।
  • यदि शुक्र पर्वत पर त्रिभुज हो तो व्यक्ति शान-शौकत से रहने वाला और ऊंचे स्तर का व्यक्ति होता है।
  • यदि हाथ के बुध क्षेत्र पर त्रिभुज का चिन्ह हो तो व्यक्ति एक सफल वैज्ञानिक होने के साथ-साथ एक बड़ा व्यापारी भी बन सकता है। ऐसे लोगों का व्यापार विदेशों में भी फैलता है। लेकिन अगर यहां दोष युक्त त्रिभुज हो तो व्यक्ति अपनी संचित पूंजी तक खौ बैठता है। 
  • यदि मंगल पर्वत पर त्रिभुज हो तो व्यक्ति बेहद साहसी होता है। ऐसे लोग वीरता में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करते हैं।

इन स्थानों पर त्रिभुज बनना अशुभ

  • यदि हथेली में टूटा हुआ त्रिभुज हो तो वह व्यक्ति स्त्रीगामी होता है।
  • यदि मंगल पर्वत पर दूषित त्रिकोण हो तो व्यक्ति निर्दयी और कायर होता है।
  • यदि शनि पर्वत पर दूषित त्रिभुज हो तो व्यक्ति ऊंचे स्तर का ठग और धोखा देने वाला होता है।
  • सूर्य पर्वत पर यदि दूषित त्रिभुज हो तो व्यक्ति को सफल होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है।
  • भाग्य रेखा पर त्रिभुज का चिन्ह हो तो व्यक्ति को लाइफ में काफी असफलताओं का सामना करना पड़ता है।
  • अगर विवाह रेखा पर त्रिभुज का चिन्ह हो तो दांपत्य जीवन में काफी दिक्कतें आती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

12 अक्टूबर को बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के मजबूत योग