Palmistry: हथेली के ये 5 चिन्ह बताते हैं आपका भाग्य, इनमें से 1 भी हाथ में है तो राजा जैसी होगी लाइफ!
Palmistry: हथेली के ये 5 चिन्ह बताते हैं आपका भाग्य, इनमें से 1 भी हाथ में है तो राजा जैसी होगी लाइफ!
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हाथ में बनने वाले हर चिन्ह का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। यहां हम आपको बताएंगे उन 5 शुभ चिन्हों के बारे में जिनका हाथ में होना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं ये चिन्ह राजयोग के संकेत देते हैं।
Published : Apr 24, 2026 01:50 pm IST, Updated : Apr 24, 2026 01:53 pm IST
1/6Image Source : canva
Palmistry: क्या आपने कभी नोटिस किया कि हाथ में मौजूद छोटी-छोटी रेखाओं से कई तरह के चिन्ह बन जाते हैं। जो कभी कमल की आकृति के नजर आते हैं तो कभी हमें मछली जैसे दिखते हैं। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हाथ में बनने वाले हर चिन्ह का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। यहां हम आपको बताएंगे उन 5 शुभ चिन्हों के बारे में जिनका हाथ में होना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं ये चिन्ह राजयोग का संकेत देते हैं।
2/6Image Source : canva
स्वास्तिक का चिन्ह: स्वास्तिक का निशान हथेली में होना ईश्वरीय वरदान माना जाता है। यह अक्सर गुरु पर्वत पर यानी तर्जनी उंगली के नीचे पाया जाता है। जिनके हाथ में ये शुभ चिन्ह होता है ऐसे लोग बहुत धार्मिक, परोपकारी और तेज दिमाग के होते हैं। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।
3/6Image Source : canva
कमल का चिन्ह: यदि आपकी हथेली के बीच में या फिर किसी पर्वत पर कमल की आकृति बनती है, तो इसका मतलब है कि आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा है। कमल का चिन्ह बताता है कि व्यक्ति अपनी मेहनत और किस्मत से राजा जैसा जीवन जिएगा।
4/6Image Source : canva
मछली का चिन्ह: जीवन रेखा या भाग्य रेखा के अंत में मछली जैसी आकृति का बन जाना जीवन में अपार धन-संपत्ति आने का संकेत है। ऐसे लोग व्यापार में बहुत नाम कमाते हैं। इन्हें अचानक धन लाभ मिलता है।
5/6Image Source : canva
त्रिशूल का चिन्ह: त्रिशूल की आकृति यदि आपकी हृदय रेखा के अंत में या शनि पर्वत पर है, तो ये मजबूत भाग्य की निशानी है। ऐसे लोग अच्छे लीडर बनते हैं और करियर में उच्च स्थान पाते हैं।
6/6Image Source : canva
त्रिभुज का चिन्ह: अगर आपकी भाग्य रेखा के ऊपर एक बड़ा त्रिभुज बना है, तो इसका अर्थ है कि आपकी किस्मत रातों-रात पलट जाएगी। यह चिन्ह संकेत देता है कि व्यक्ति 30 से 35 वर्ष की आयु के बाद राजा जैसी जिंदगी व्यतीत करेगा। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)