Shukra Parvat: शुक्र को ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र में धन, रचनात्मकता, आर्थिक उन्नति और रोमांस का कारक माना जाता है। कुंडली के साथ ही हथेली में भी शुक्र पर्वत की स्थिति से आपके आर्थिक जीवन के बारे में काफी कुछ जानकारियां प्राप्त होती हैं। हथेली में अगर आपका शुक्र पर्वत अच्छी स्थिति में है तो आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है वहीं इसकी अशुभ स्थिति आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप हाथ को देखकर कैसे आर्थिक स्थिति के बारे में जान सकते हैं।
हथेली में ऐसा शुक्र पर्वत अच्छी आर्थिक स्थिति का प्रतीक
- अगर आपकी कुंडली में शुक्र पर्वत उभरा हुआ है और गुलाबी रंग लिए हुए है तो यह अच्छा संकेत है। इस तरह का शुक्र पर्वत आपको मेहनत का शुभ परिणाम दिलाता है। साथ ही ऐसे लोगों को पारिवारिक जीवन में भी अच्छे परिणाम मिलते हैं।
- शुक्र पर्वत पर अगर रेखाओं के जरिए त्रिशूल का निशान बन रहा है तो समझ जाइए आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। ऐसे लोग कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करते। पर्याप्त मात्रा में धन हमेशा इनके पास रहता है।
- अगर आपकी हथेली में शुक्र पर्वत पर तिल का निशान हो तो आर्थिक स्थिति के लिहाज से इसे अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे लोग करियर क्षेत्र में जबरदस्त सफलता प्राप्त करते हैं और ऊंचे पदों तक पहुंचते हैं। धन की समस्याएं इनके जीवन में बहुत कम आती हैं।
- शुक्र पर्वत पर यदि स्वास्तिक या फिर मछली का निशान आपको दिखाई दे तो समझ जाइए आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं ना के बराबर होंगे। आपके पास धन कमाने के बहुत से स्रोत मौजूद हो सकते हैं।
- शुक्र पर्वत पर जितनी कम रेखाएं हों और यह पर्वत जितना स्पष्ट और उभरा हुआ हो उतना ही आपको जीवन में ख्याति और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
शुक्र पर्वत की ऐसी स्थिति आर्थिक पक्ष के लिए प्रतिकूल
- हथेली में शुक्र पर्वत यदि बहुत अधिक दबा हुआ हो तो इसे आर्थिक दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता। दबा शुक्र पर्वत खराब आर्थिक स्थिति का प्रतीक है। ऐसे लोग कर्ज तले भी दब सकते हैं।
- शुक्र पर्वत पर अगर किसी तरह का दाग बना हुआ है तो इसे भी आर्थिक रूप से शुभ नहीं माना जाता। ऐसा होने पर बार-बार आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
- अगर शुक्र पर्वत पर बहुत ज्यादा रेखाएं हों और रेखाएं एक दूसरे को काटकर जालीदार आकृतियां बना रही हों तो ऐसे लोग भी धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन भी अस्त-व्यस्त हो सकता है।
शुक्र को मजबूत करने के उपाय
अगर आपकी हथेली में शुक्र पर्वत की स्थिति अच्छी नहीं है तो आपको शुक्र ग्रह के मंत्र 'ॐ शुं शुक्राय नमः' का जप करना चाहिए।
महिलाओं को उपहार देना और उनका सम्मान करना भी शुक्र की स्थिति को मजबूत करता है और शुक्र देव आप पर कृपा बरसाते हैं।
शुक्र के शुभ फल पाने के लिए स्वच्छता का हमेशा ख्याल रखना चाहिए और कभी भी किसी के इस्तेमाल किए हुए वस्त्र नहीं पहनने चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Palmistry: हथेली पर मिल जाएं 5 निशान तो खुशनसीब हैं आप, आलीशान और सुखद जीवन का हैं संकेत
Numerology: शनि के प्रिय होते हैं इस मूलांक के लोग, खुद लिखते हैं अपनी किस्मत, जीतोड़ मेहनत से पाते हैं सुनहरी सफलता!