1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: शनि के प्रिय होते हैं इस मूलांक के लोग, खुद लिखते हैं अपनी किस्मत, जीतोड़ मेहनत से पाते हैं सुनहरी सफलता!

Numerology: शनि के प्रिय होते हैं इस मूलांक के लोग, खुद लिखते हैं अपनी किस्मत, जीतोड़ मेहनत से पाते हैं सुनहरी सफलता!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Apr 10, 2026 02:33 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 02:44 pm IST

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार इस मूलांक के लोग अपनी किस्मत खुद लिखते हैं। ये जो भी ठान लेते हैं उसे पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं और सफलता पाकर ही दम लेते हैं।

numerology- India TV Hindi
अपनी किस्मत खुद लिखते हैं इस मूलांक के लोग Image Source : FREEPIK

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र में एक ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है जिससे जुड़े लोग अत्याधिक मेहनती स्वभाव के होते हैं। ये लोग कड़ी मेहनत करके कुछ भी हासिल करने का दम रखते हैं। इन्हें अपनी किस्मत से ज्यादा अपने कर्मों पर भरोसा होता है। बता दें यहां हम मूलांक 8 की बात कर रहे हैं और इस मूलांक के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। शनि को ज्योतिष में कर्मफल दाता कहा गया है, जो लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यही कारण कि मूलांक 8 वाले जितना अधिक कर्म और मेहनत करते हैं उतना ही अच्छा फल प्राप्त होने के आसार रहते हैं। चलिए जान लेते हैं इस मूलांक के बारे में दिलचस्प बातें।

जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 है, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक वालों पर शनि की विशेष कृपा मानी जाती है। कहते हैं अगर इस मूलांक के लोग सही कर्म करें और मेहनत में कोई कसर न छोड़ें तो इन्हें सफल होने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।

मूलांक 8 वालों की खासियत

  1. मूलांक 8 वाले लोग सिल्वर स्पून के साथ पैदा हों या न हों, लेकिन ये अपने दम पर अपना साम्राज्य खड़ा करने की ताकत रखते हैं। इन्हें विरासत में मिली चीजों से ज्यादा अपनी मेहनत से कमाई गई चीजों पर गर्व होता है। अपनी जीतोड़ मेहनत से ये कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
  2. अक्सर देखा गया है कि मूलांक 8 वालों का शुरुआती जीवन संघर्षों में बीतता है लेकिन समय के साथ-साथ इनकी स्थिति में सुधार होता चला जाता है। इनकी सफलता की गाड़ी भले ही धीरे-धीरे आगे बढ़े लेकिन जब ये अपने मुकाम पर पहुंच जाते हैं तो इन्हें कोई हिला नहीं सकता। 
  3. इस मूलांक वाले पैसा जोड़ने में माहिर होते हैं। ये बिल्कुल भी फालतू की चीजों में पैसा खर्च नहीं करते। यही कारण है कि 35 से 40 की उम्र तक आते-आते इन लोगों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाती है। लेकिन ऐसा तब होता है जब ये सही दिशा में कर्म करें।
  4. जीवन में चाहे कैसी ही परिस्थितियां क्यों न आ जाएं ये कभी हार नहीं मानते। यही कारण है कि इनकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और ये सफलता पा ही लेते हैं।
  5. इनके अंदर सहनशक्ति और धैर्य सबसे ज्यादा होता है, जो इन्हें सफल बनाने में काफी सपोर्ट करता है।

मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन

  1. रियल एस्टेट, निर्माण से जुड़े कार्यों, पेट्रोलियम, ऑटोमोबाइल और लोहे के व्यापार में ये लोग खूब तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।
  2. इस मूलांक के लोग सफल वकील, जज या बड़े प्रशासनिक अधिकारी भी बन सकते हैं।
  3. इसके अलावा इनके लिए CA और अकाउंटेंट भी बेस्ट करियर ऑप्शन है। 
  4. इंजीनियरिंग और शोध से जुड़े क्षेत्रों में भी ये अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
  5. राजनीति के क्षेत्र में भी ये बहुत ऊंचाइयों तक जा सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Samurdrik Shastra: क्या आपकी हथेली में भी यहां है तिल? समझिए किस्मत में लिखा है राजयोग, खूब कमाएंगे पैसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।