A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Panchak In September 2025: आज से मृत्यु पंचक शुरू, अब 5 दिनों तक भूलकर भी न करें ये कार्य, नहीं तो आ सकता है बड़ा संकट

Panchak In September 2025: आज से मृत्यु पंचक शुरू, अब 5 दिनों तक भूलकर भी न करें ये कार्य, नहीं तो आ सकता है बड़ा संकट

Panchak In September 2025: अनंत चतुर्दशी से पंचक की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अब अगले 5 दिनों तक कुछ कार्यों को करने से बचना होगा नहीं तो कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी।

panchak- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY सितंबर में लग रहा है मृत्यु पंचक

Panchak In September 2025: पंचक 6 सितंबर 2025 से शुरू हो गया है। शनिवार के दिन से शुरू होने के कारण ये मृत्यु पंचक होगा। शास्त्रों में इस पंचक को बेहद कष्टकारी माना गया है। इस दौरान शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याएं बढ़ जाती हैं और साथ ही दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है इसलिए इस दौरान जोखिम भरे कार्यों को करने से मना किया जाता है। ये एक अशुभ पंचक है इसलिए इस अवधि में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए। जानते हैं सितंबर में मृत्यु पंचक कब से कब तक रहेगा।

सितंबर पंचक 2025 (September Panchak 2025)

सितंबर में पंचक 6 की सुबह 11:21 से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 10 सितंबर की शाम 04:03 पर होगी। ये मृत्यु पंचक होगा।

मृत्यु पंचक में क्या कार्य न करें (Mrityu Panchak Mein Kya Na Kare)

  • मृत्यु पंचक को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम जैसे विवाह या गृहप्रवेश इत्यादि नहीं करना चाहिए।
  • इस दौरान मकान की छत ढलवाना, चारपाई बनवाना और किसी भी प्रकार के लकड़ी के सामान को इकट्ठा करना या बनवाना वर्जित माना जाता है।
  • मृत्यु पंचक में दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। 
  • घर की लिपाई-पुताई या रंग-रोगन का कार्य भी इस दौरान नहीं करना चाहिए।
  • मृत्यु पंचक में जोखिम के कार्यों से बचना चाहिए।
  • वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इस अवधि में दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है।
  • पंचक के दौरान न तो पैसे उधार देने चाहिए और न ही कर्ज लेना चाहिए।

पंचक में किसी की मृत्यु हो जाए तो क्या करें?

यदि मृत्यु पंचक के दौरान किसी की मृत्यु हो जाए तो पंचक दोष से बचने के लिए शव के साथ आटे या कुश के पांच पुतले बनाकर उनका भी अंतिम संस्कार करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

बरसात में घर की छत पर निकल आया है पीपल का पेड़? तो न करें ये गलती

September 2025 Lucky Mulank: सितंबर में इस मूलांक वालों का रहेगा दबदबा, करियर में मिलेगी जबरदस्त ग्रोथ, खूब कमाएंगे पैसा