1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. बरसात में घर की छत पर निकल आया है पीपल का पेड़? तो न करें ये गलती

बरसात में घर की छत पर निकल आया है पीपल का पेड़? तो न करें ये गलती

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Sep 01, 2025 07:02 am IST,  Updated : Sep 01, 2025 07:02 am IST

अक्सर बरसात के समय में घर की छत या बालकनी में पीपल का पेड़ निकल आता है। वास्तु शास्त्र अनुसार इस पेड़ का घर में निकलना अशुभ माना जाता है इसलिए इसे तुरंत हटा देने की सलाह दी जाती है।

vastu- India TV Hindi
घर पर पीपल का पेड़ उग जाए तो क्या करें? Image Source : INDIA TV

आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है क्योंकि पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना गया है लेकिन इस पेड़ का घर में होना वास्तु शास्त्र के अनुसार उचित नहीं माना जाता है। यही कारण है कि पीपल के पेड़ को घर में नहीं उगने देना चाहिए और अगर गलती से उग आये तो इसे उखाड़ देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि पीपल का पेड़ घर में होने से परिवार के लोग तरक्की नहीं कर पाते और इसके होने से रोज नयी समस्याओं का जन्म होता है। वैसे तो पीपल के पेड़ को काटना नहीं चाहिए क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है लेकिन अगर किसी विशेष परिस्थिति में इसे काटना पड़े तो उसकी पूजा करके रविवार को ही काटना चाहिए और किसी दिन नहीं काटना चाहिए। 

पीपल का पेड़ कैसे उखाड़ें?

यदि आपके घर में पीपल का पेड़ उग गया है तो इसे थोड़ा सा बड़ा होने दें। उसके बाद इस पौधे को मिट्टी सहित खोदकर घर के बाहर किसी साफ जगह पर लगा दें। पेड़ उखाड़ने से पहले इसकी पूजा करें। उस पर कच्चा दूध चढ़ाएं। फिर उसे उस स्थान से निकालकर कहीं ओर लगा दें। ऐसा करने से आपको वास्तु दोष नहीं लगेगा। 

शनिवार को जरूर करनी चाहिए पीपल की पूजा

पीपल के पेड़ की पूजा शनिवार के दिन करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है साथ ही पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

अमीर लोग दक्षिण दिशा में इस रंग का सबसे ज्यादा करते हैं इस्तेमाल, दीवार से लेकर पर्दों तक में दिखाई देता है ये कलर

September 2025 Lucky Mulank: सितंबर में इस मूलांक वालों का रहेगा दबदबा, करियर में मिलेगी जबरदस्त ग्रोथ, खूब कमाएंगे पैसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म