1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 4 सितंबर 2026 पंचांग: जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, निशिता काल समय, अभिजीत मुहूर्त और चंद्रोदय समय

4 सितंबर 2026 पंचांग: जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, निशिता काल समय, अभिजीत मुहूर्त और चंद्रोदय समय

पंचांग अनुसार 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, राहुकाल कब लगेगा और अभिजीत मुहूर्त क्या रहेगा? इन सभी के बारे में जानेंगे यहां।

panchang- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 4 सितंबर 2026 पंचांग

4 सितंबर 2026 पंचांग: 4 सितंबर 2026 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। अष्टमी तिथि देर रात 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। वहीं हर्षण योग दोपहर बाद 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। साथ ही रोहिणी नक्षत्र रात 11 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन कालाष्टमी भी मनाई जाएगी। चलिए जानते हैं 4 सितंबर के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त, बाल गोपाल की पूजा का मुहूर्त, चंद्रोदय समय, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग।

जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त 2026

  • जन्माष्टमी पूजा का समय - 11:57 PM से 12:43 AM, 5 सितंबर
  • मध्यरात्रि का क्षण - 12:20 AM, सितम्बर 05

4 सितंबर 2026 जन्माष्टमी चंद्रोदय समय

जन्माष्टमी के दिन चंद्रमा रात 11 बजकर 29 मिनट पर निकलने की संभावना है। 

जन्माष्टमी पर दिन के चौघड़िया मुहूर्त 2026

  • चर - 06:00 AM से 07:35 AM
  • लाभ - 07:35 AM से 09:10 AM
  • अमृत - 09:10 AM से 10:45 AM
  • शुभ - 12:20 PM से 01:55 PM
  • चर - 05:05 PM से 06:39 PM

जन्माष्टमी पर रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त 2026

  • लाभ - 09:30 PM से 10:55 PM
  • शुभ - 12:20 AM से 01:45 AM, सितम्बर 05

4 सितंबर 2026 शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त - 04:30 AM से 05:15 AM
  • प्रातः सन्ध्या - 04:52 AM से 06:00 AM
  • अभिजित मुहूर्त - 11:55 AM से 12:45 PM
  • विजय मुहूर्त - 02:26 PM से 03:17 PM
  • गोधूलि मुहूर्त - 06:39 PM से 07:02 PM
  • सायाह्न सन्ध्या - 06:39 PM से 07:48 PM
  • अमृत काल - 08:03 PM से 09:33 PM
  • निशिता मुहूर्त - 11:57 PM से 12:43 AM, सितम्बर 05

4 सितंबर 2026 राहुकाल

  • दिल्ली- सुबह 10:45 से दोपहर 12:20 तक
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:04 से दोपहर 12:38 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 10:46 से दोपहर 12:22 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:31 से दोपहर 12:05 तक
  • भोपाल- सुबह 10:45 से दोपहर 12:19 तक
  • कोलकाता- सुबह 10:02 से दोपहर पहले 11:35 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:04 से दोपहर 12:38 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:35 से दोपहर 12:08 तक

जन्माष्टमी के दिन क्या करते हैं?

जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और आधी रात को 12 बजे विधि विधान बाल गोपाल की पूजा करते हैं। 

यह भी पढ़ें:

कृष्ण जन्माष्टमी क्यों मनाई जाती है, जानिए इसकी पौराणिक कथा क्या है?