1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Panchang 9 June 2026: मंगलवार को मनाया जाएगा बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Panchang 9 June 2026: मंगलवार को मनाया जाएगा बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

9 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार को ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं 9 जून का पंचांग, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मंगलवार का पंचांग

Panchang 9 June 2026: 9 जून को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि मंगलवार को देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। 9 जून को सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। साथ ही मंगलवार को सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा 9 जून को पंचक है। 9 जून को ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

9 जून 2026 का पंचांग

  • अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी- 9 जून 2026 को देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक
  • प्रीति योग- 9 जून 2026 को सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा
  • पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र- 9 जून 2026 को सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा
  • 9 जून 2026 विशेष-  ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल)

9 जून 2026 शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:34 ए एम से 05:17 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:11 पी एम से 01:04 पी एम
  • विजय मुहूर्त - 02:50 पी एम से 03:43 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:14 पी एम से 07:36 पी एम

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:47 - 05:34 PM
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:57 - 05:36 PM
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:53 - 05:39 PM
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:32 - 05:16 PM
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:42 - 05:24 PM
  • कोलकाता- दोपहर 02:58 - 04:39 PM
  • अहमदाबाद- शाम 04:01 - 05:43 PM
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:21 - 04:58 PM

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 5:21 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 7: 17 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Khatu Shyam Ji Photo Direction: खाटू श्याम जी की तस्वीर घर में लगाने से पहले नोट कर लें सही दिशा और नियम, तभी बरसेगी 'हारे के सहारे' की कृपा

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह कर्क राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, जानें आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव