1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 5 अगस्त को गुरु-बुध की युति से बनेगा 'पांडित्य योग', कर्क समेत इन 4 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, जानें किसे होगा बंपर धन लाभ

5 अगस्त को गुरु-बुध की युति से बनेगा 'पांडित्य योग', कर्क समेत इन 4 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, जानें किसे होगा बंपर धन लाभ

'पांडित्य योग' बुध और गुरु की युति से बनता है। 5 अगस्त 2026 की शाम 7 बजकर 58 मिनट पर बुध कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां उनका मिलन गुरु से होगा। इस महामिलन से इस दुर्लभ योग का निर्माण होगा। जानिए ये योग किन राशियों की किस्मत चमकाने जा रहा है।

guru budh yuti- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 5 अगस्त को गुरु-बुध की युति से बनेगा 'पांडित्य योग'

बुध तर्क और बुद्धि के कारक हैं तो वहीं गुरु विवेक और ज्ञान के कारक हैं। ऐसे में जब ये दोनों ग्रह एक साथ होते हैं तो पांडित्य योग का निर्माण होता है। यह योग व्यक्ति को बुद्धिमान और समझदार बनाता है, समाज में अलग पहचान दिलाता है और व्यापार में उन्नति देता है। जानिए 5 अगस्त को बनने वाला यह योग किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

इन 4 राशियों की होगी 'चांदी ही चांदी'

1. कर्क राशि (Cancer) - कर्क राशि वालों के लिए यह योग अत्यंत फलदायी सिद्ध होगा। अचानक से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। नए निवेश से भारी मुनाफा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब सराहना होगी। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

2. मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि वालों के लिए गुरु-बुध का यह महासंयोग खुशखबरी लेकर आया है। कारोबार में जबरदस्त तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कोई बड़ी डील्स फाइनल हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नई नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में भी बंपर मुनाफा होने के योग हैं।

3. कन्या राशि (Virgo) - पांडित्य योग कन्या राशि वालों के करियर और आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल ला सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बिजनेस वालों की अच्छी कमाई होगी।

4. धनु राशि (Sagittarius) - धनु राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह योग शुभ साबित होगा। इस दौरान आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। भाग्य का हर काम में पूरा सहयोग मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कोई नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। अचानक से धन लाभ होने के योग हैं। साझेदारी के काम में खूब मुनाफा मिलेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सावन में क्या है वो चमत्कारी 'शिवार्चन'? जिसमें 1000 बेलपत्रों के साथ शिवलिंग पर चढ़ाई जाती हैं 1000 किशमिश!

7 अगस्त को सूर्य-शनि बनाएंगे 'नवपंचम योग', इन 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, धन लाभ के प्रबल योग!