1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 8, 17 और 26 को जन्मे लोग खुद लिखते हैं अपनी किस्मत, भारी संघर्ष के बाद जानें किस उम्र में मिलती है सुनहरी सफलता!

8, 17 और 26 को जन्मे लोग खुद लिखते हैं अपनी किस्मत, भारी संघर्ष के बाद जानें किस उम्र में मिलती है सुनहरी सफलता!

अंकज्योतिष अनुसार किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का संबंध शनि से माना जाता है। जानिए मूलांक 8 वाले किस उम्र में जाकर अपार सफलता प्राप्त करते हैं।

mulank 8- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मूलांक 8 वालों का भविष्यफल

अंकशास्त्र में अंक 8 को बेहद रहस्यमयी और शक्तिशाली माना जाता है। कहते हैं जिस किसी का मूलांक 8 होता है ऐसे लोगों पर न्याय के देवता शनि का विशेष प्रभाव रहता है। जैसे शनि धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं, वैसे ही इस मूलांक वालों को तरक्की और सफलता भी धीरे-धीरे प्राप्त होती है। लेकिन खास बात ये है कि इस मूलांक वालों को हमेशा स्थायी चीजें प्राप्त होती हैं। यानी ये जीवन में जो कुछ पाते हैं वो इनके पास हमेशा बना रहता है। इनके जीवन में भले ही खूब संघर्ष रहें, लेकिन इन्हें कामयाबी मिलकर ही रहती है। अगर ये मेहनत में कोई कसर न छोड़ें तो इन्हें सफल होने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती

खुद अपनी किस्मत लिखते हैं मूलांक 8 वाले

मूलांक 8 वालों को जीवन में कुछ भी बिना संघर्ष के प्राप्त नहीं होता। ये लोग जितना ज्यादा परिश्रम करते हैं उतना ज्यादा ही इनके सफल होने की संभावना रहती है। कड़ी मेहनत से ये लोग अपनी किस्मत खुद लिखते हैं। इन्हें शुरुआती जीवन में भारी संघर्षों का सामना करना पड़ता है, लेकिन यही संघर्ष इन्हें इतना ज्यादा मजबूत बना देता है कि ये अंततः इन्हें सफलता मिलकर ही रहती है। 

मूलांक 8 के जातकों की मुख्य खासियतें

  • ये लोग अत्याधिक मेहनती और अनुशासन में रहने वाले होते हैं। जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
  • ये काफी धैर्यवान होते हैं। असफलता से घबराने की बजाय फिर से दुगुने उत्साह के साथ खड़े हो जाते हैं।
  • ये लाइफ में जो कुछ करते हैं अपने दम पर करते हैं, इन्हें किस्मत का साथ कम ही मिलता है।
  • ये दिखावे से दूर रहते हैं और चुपचाप अपने काम में लगे रहते हैं।
  • पैसा बचाने में माहिर माने जाते हैं। चाहे कम पैसा कमाएं या ज्यादा इनके अंदर शुरू से ही बजट करने की अच्छी आदत होती है।
  • इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस मूलांक के लोग कभी हार नहीं मानते और अपने लक्ष्यों को पाकर ही दम लेते हैं।

किस उम्र में मिलती है सुनहरी सफलता?

ज्योतिष अनुसार, मूलांक 8 वाले लोगों के जीवन में सफलता देर से ही सही लेकिन टिकाऊ आती है। इन्हें सफलता अमूमन 35 की उम्र के बाद ही मिलती है। कहते हैं 36वां वर्ष इनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पाइंट साबित होता है। इस उम्र में आकर इनका भाग्योदय होता है और इन्हें धीरे-धीरे सबकुछ प्राप्त होता चला जाता है। 

मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर?

मूलांक 8 वाले अगर इन क्षेत्रों में करियर बनाएं तो इन्हें अपार सफलता प्राप्त हो सकती है:

  • जज, वकील, पुलिस या सिविल सर्विसेज
  • प्रॉपर्टी, कंस्ट्रक्शन, माइन्स, लोहा, मशीनरी या ट्रांसपोर्ट का कारोबार
  • सीए (CA), बैंकिंग, रिसर्च, राजनेता और ज्योतिष

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सावन शिवरात्रि पर बनेगा चतुर्ग्रही योग, कर्क-वृश्चिक समेत इन 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, कमाई में उछाल के संकेत!