1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन शिवरात्रि पर बनेगा चतुर्ग्रही योग, कर्क-वृश्चिक समेत इन 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, कमाई में उछाल के संकेत!

सावन शिवरात्रि पर बनेगा चतुर्ग्रही योग, कर्क-वृश्चिक समेत इन 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, कमाई में उछाल के संकेत!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 07, 2026 12:26 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 12:26 pm IST

सावन शिवरात्रि पर बुध, सूर्य, गुरु और चंद्रमा ये चारों ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष अनुसार यह योग 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।

Chaturgrahi Yog- India TV Hindi
सावन शिवरात्रि पर बनेगा चतुर्ग्रही योग Image Source : INDIA TV

सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। पंचांग अनुसार इस दिन बुध, सूर्य, गुरु और चंद्रमा की कर्क राशि में युति होने जा रही है, जिससे चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार यह शुभ योग 4 राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित होगा। इस दिन चतुर्ग्रही योग के अलावा बुधादित्य योग और गजकेसरी योग भी बन रहा है। साथ ही गुरु कर्क राशि में उच्च के होकर बैठे हुए हैं। ऐसे में इस शुभ योग के बनने से 4 राशियां खूब लाभ कमाएंगी। कमाई में बंपर उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं।

मेष राशि (Aries) 

मेष राशि वालों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग रियल एस्टेट से जुड़े हैं, उन्हें बंपर मुनाफा मिलने के योग हैं। नया वाहन या मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहेगी। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। कमाई में उछाल आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग बेहद शुभ साबित होगा। आपका आत्मबल बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं की जमकर तारीफ होगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी। आपकी द्वारा बनाई गईं योजनाएं सफल रहेंगी। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। कमाई में बढ़ोतरी के आसार हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) 

वृश्चिक राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे उन्हें शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। धन लाभ के शुभ योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी पुराने निवेश से बड़ा वित्तीय फायदा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) 

मीन राशि वालों के लिए यह शुभ योग अथा लाभ दे सकता है। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों की किस्मत चमकने वाली है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आमदनी में अचानक उछाल आएगा और बचत कर पाने में भी सफल रहेंगे। बिजनेस में कोई मनचाही डील फाइनल हो सकती है। यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

8 अगस्त को बुध-मंगल बनाएंगे द्विद्वादश दृष्टि योग, 4 राशियों की बढ़ेगी बुद्धि-शक्ति, धन-संपत्ति बढ़ने के प्रबल योग!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।