1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 8 अगस्त को बुध-मंगल बनाएंगे द्विद्वादश दृष्टि योग, 4 राशियों की बढ़ेगी बुद्धि-शक्ति, धन-संपत्ति बढ़ने के प्रबल योग!

8 अगस्त को बुध-मंगल बनाएंगे द्विद्वादश दृष्टि योग, 4 राशियों की बढ़ेगी बुद्धि-शक्ति, धन-संपत्ति बढ़ने के प्रबल योग!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 07, 2026 10:15 am IST,  Updated : Aug 07, 2026 10:16 am IST

8 अगस्त 2026 को बुध और मंगल एक-दूसरे से 30 डिग्री की दूरी पर मौजूद होंगे, जिससे दोनों के बीच द्विद्वादश दृष्टि योग बनेगा। जानिए ये योग किन राशियों की धन-संपत्ति में वृद्धि करेगा।

Dwi Dwadash Drishti Yog- India TV Hindi
बुध-मंगल बनाएंगे द्विद्वादश दृष्टि योग Image Source : INDIA TV

पंचांग अनुसार, मंगल और बुध के बीच द्विद्वादश दृष्टि योग 8 अगस्त 2026 की दोपहर 2 बजकर 59 मिनट पर बन रहा है। ज्योतिष में इसे अनुकूल योग माना जाता है। जहां बुध बुद्धि और व्यापार के कारक हैं वहीं मंगल साहस और संपत्ति के कारक माने जाते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के बीच बनने वाला यह योग जातकों की बुद्धि, ज्ञान और संपत्ति में वृद्धि करेगा। 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस योग से जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों को करियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी। चलिए जानते हैं द्विद्वादश दृष्टि योग का राशिफल

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए द्विद्वादश दृष्टि योग बेहद फलदायी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। प्रॉपर्टी या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद हल हो सकता है। नए वाहन की खरीदारी के शुभ योग बन रहे हैं।

2. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए द्विद्वादश दृष्टि योग अत्यंत ही फलदायी साबित होगा। आप नए-नए बिजनेस आइडियाज पर काम कर सकते हैं। मार्केटिंग, मीडिया, आईटी और कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आय के एक से अधिक स्रोत बनेंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बुद्धि के बल पर अच्छा धन कमाएंगे।

3. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस या बिजनेस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिलने की पूरी संभावना है। अटके काम पूरे होंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है।

4. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों का भाग्य मजबूत रहेगा। आप अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के बल पर कार्यों में सफलता पाएंगे। कठिन से कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए कामयाबी हासिल करेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के शुभ योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूती रहेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। साझेदारी के कार्यों में खूब फायदा मिलेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

बिना मिट्टी के उगने वाले ये 3 पौधे हैं मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय, वास्तु अनुसार घर में कभी नहीं होगी पैसों की तंगी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।