1. Hindi News
  2. धर्म
  3. हमेशा क्रश लिस्ट में बने रहते हैं इन तारीखों में जन्मे जातक, शादी के बाद भी इनकी ओर खींचे चले आते हैं लोग

हमेशा क्रश लिस्ट में बने रहते हैं इन तारीखों में जन्मे जातक, शादी के बाद भी इनकी ओर खींचे चले आते हैं लोग

कुछ मूलांक वाले लोगों पर सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रहों का बहुत ज्यादा प्रभाव होता है। यही ग्रह इनके व्यक्तित्व को आकर्षक, कॉन्फिडेंट और एनर्जेटिक बनाते हैं, जिससे ये हमेशा लोगों की क्रश लिस्ट में बने रहते हैं। चलिए जानते हैं कि किन लोगों का आकर्षण शादी के बाद भी कम नहीं होता।

numerology love prediction- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC हमेशा क्रश लिस्ट में रहते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग

कुछ लोग समय के साथ और भी ज्यादा आकर्षक लगने लगते हैं। उम्र बढ़ने और शादी के बाद भी उनका चार्म कम नहीं होता, बल्कि लोगों में इनका क्रश बना रहता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ लोगों की जन्म तारीख उन्हें ऐसा व्यक्तित्व देती है, जो उन्हें 'मैग्नेटिक पर्सनैलिटी टाइप' बनाता है। इनका स्टाइल, बातचीत का तरीका और आत्मविश्वास ऐसा होता है कि ये भीड़ में भी अलग पहचान बना लेते हैं। यही वजह है कि शादी के बाद भी लोग इनकी तरफ खींचे चले जाते हैं।

मूलांक 1: सूर्य का प्रभाव

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों पर सूर्य का प्रभाव होता है। इनकी स्वतंत्र सोच और मजबूत एटीट्यूड इन्हें भीड़ से अलग बनाता है। ये जहां भी जाते हैं, अपनी मौजूदगी का असर छोड़ते हैं। शादी के बाद भी इनका डिसिप्लिन, लीडरशिप और स्टाइल लोगों को आकर्षित करता है। इनके अंदर का नैचुरल चार्म समय के साथ और प्रभावशाली हो जाता है।

मूलांक 5: बुध की ऊर्जा

किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं। इनकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत मजबूत होती है। इनका ह्यूमर और हल्का-फुल्का अंदाज लोगों को तुरंत पसंद आ जाता है। उम्र बढ़ने के बाद भी इनका एनर्जी लेवल औकम नहीं होता। ये हर माहौल में खुद को ढाल लेते हैं और अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर लेते हैं। 

मूलांक 6: शुक्र की आकर्षकता

6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग शुक्र ग्रह के प्रभाव में रहते हैं, जो सौंदर्य और आकर्षण का कारक है। ये लोग अपने लुक्स और पर्सनैलिटी को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। इनका ग्रूमिंग सेंस और स्टाइलिश अंदाज इन्हें खास बनाता है। इनका केयरिंग और रोमांटिक स्वभाव भी लोगों को काफी आकर्षित करता है। शादी के बाद भी इनका आकर्षण और स्टाइल बरकरार रहता है, जिससे लोग इनकी ओर खिंचे चले आते हैं।

मूलांक 9: मंगल की ऊर्जा

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग मंगल ग्रह की ऊर्जा से भरपूर होते हैं। ये लोग साहसी, जोशीले और प्रोटेक्टिव होते हैं। इनका फियरलेस एटीट्यूड और मजबूत व्यक्तित्व लोगों को बहुत प्रभावित करता है। इनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास इन्हें हमेशा खास बनाए रखता है। यही वजह है कि शादी के बाद भी इनका आकर्षण कम नहीं होता।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: शनि की साढ़े साती में कौन सा रत्न देगा फायदा? हर बार नीलम नहीं होता सही, रत्न चुनने से पहले जान लें ये नियम