Numerology Number 8 Personality: मूलांक 8 के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। पीएम नरेंद्र मोदी भी इसी मूलांक के जातक हैं क्योंकि उनकी जन्म तारीख 17 सितंबर है। अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 8 वालों में जन्म से ही नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ये लोग अत्याधिक मेहनती और अनुशासन में रहने वाले होते हैं। जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ऐसे लोग अपने इरादों के बहुक पक्के होते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 8 वालों में ओर क्या खूबियां होती हैं।
शनि के प्रिय होते हैं मूलांक 8 के लोग
मूलांक 8 वालों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है जिस कारण इन्हें जीवन में खूब सफलता प्राप्त होती है। ऐसे लोग दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। चुपचाप शांति से अपने काम में लगे रहते हैं। शनि कर्म फलदाता है इसलिए मूलांक 8 वाले लोग कर्म पर भरोसा करते हैं और परिश्रम करने से कभी नहीं घबराते।
बनते हैं सफल राजनेता
मूलांक 8 वालों का करियर राजनीति के क्षेत्र में खूब चमकता है। ये लोग अच्छे राजनेता साबित होते हैं। समाज के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
इनके अंदर होती है लीडरशिप क्वालिटी
मूलांक 8 वालों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये जो भी फैसले लेते हैं वो अमूमन सही ही होते हैं। इनके अंदर रिस्क लेने की भी अच्छी क्षमता होती है। ये समाज के हित के लिए काफी कुछ करते हैं। जिस वजह से ये दुनिया में एक अलग पहचान बनाते हैं।
कभी नहीं मानते हार
मूलांक 8 वालों की एक खासियत ये है कि ये लोग कभी भी हार नहीं मानते। ये लोग जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं और सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये अपने मार्ग से कभी नहीं भटकते।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Personality Test: होंठों का रंग खोलता है राज, काले होंठ वालों में होती है खास बात