पितृपक्ष हर वर्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से शुरू होते हैं और आश्विन माह की अमावस्या को समाप्त होते हैं। साल 2026 में पितृपक्ष की शुरुआत 26 सितंबर से हो चुकी है। पिृतपक्ष के दौरान श्राद्ध-तर्पण और पिंडदान करने से हमारे पितृ प्रसन्न होते हैं और उनकी आत्मा को भी शांति प्राप्त होती है। वहीं पितृपक्ष के दौरान मिलने वाले कुछ ऐसे संकेत भी होते हैं जिन्हें पितरों की कृपा का प्रतीक माना जाता है। इन संकेतों के मिलने पर आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
चौखट पर गाय का आना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष के दौरान घर की चौखट का गाय का आना बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे अर्थ है कि पितृ आपसे प्रसन्न हैं और आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। गाय का दरिद्रता के दूर होने का भी संकेत माना जाता है। आपके घर की चौखट पर भी अगर पितृपक्ष के दौरान गाय आए तो उसे भोजन आपको जरूर खिलाना चाहिए।
सपने में पितरों का खुश दिखना
पितृपक्ष के दौरान अगर आपके सपने में पितृ आएं और वो प्रसन्न मुद्रा में हों तो इसे भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का प्रतीक है कि पितृ आपके जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं और जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
काली चींटियों का घर में आना
अगर आपके घर में पितृपक्ष के दौरान काली चींटियां आएं तो उन्हें भगाने की जगह आपको आटा, शक्कर उन्हें खिलाना चाहिए। पितृपक्ष में काली चीटिंयों का घर में आना पितरों की असीम कृपा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा होने पर आपको आर्थिक और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मुरझाए पौधों का हरा-भरा हो जाना
अगर आपके घर में कोई पौधा मुरझाया हुआ हो और पितृपक्ष के दौरान वो हरा-भरना हो जाए तो समझ लें पितरों की कृपा आप पर बरसने वाली है। ऐसा होने पर पितृदोष से आप मुक्त हो सकते हैं और जीवन में सकारात्मका बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं।
किसी का आपसे अन्न मांगना
पितृपक्ष के दौरान अगर कोई जरूरतमंद आपसे अन्न मांगे या खाना खिलाने को कहे तो गलती से भी उसे मना न करें, उसे खाना जरूर खिलाएं। पितृपक्ष में किसी जरूरतमंद का आपसे अन्न मांगना शुभ संकेत माना जाता है अगर आप उसे खाना खिलाते हैं तो पितरों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
केतु 3 अक्टूबर को बदलेंगे नक्षत्र पद, मिथुन-तुला सहित 4 राशियों का चमक सकता है भाग्य, आर्थिक उन्नति के भी योग