A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Pitru Paksha 2025 End Date: पितृ पक्ष कब खत्म हो रहा है? महालया अमावस्या किस दिन है?

Pitru Paksha 2025 End Date: पितृ पक्ष कब खत्म हो रहा है? महालया अमावस्या किस दिन है?

Pitru Paksha 2025 End Date (पितृ पक्ष कब खत्म होगा 2025): पितृ पक्ष की समाप्ति महालया अमावस्या के दिन होती है। इस अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। जानिए इस साल ये अमावस्या कब है।

pitru paksha end date- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पितृ पक्ष कब खत्म होगा?

Pitru Paksha 2025 End Date (पितृ पक्ष कब खत्म होगा 2025): सनातन धर्म में पितृ पक्ष यानी श्राद्ध पक्ष का विशेष महत्व माना गया है। इस 16 दिनों की अवधि में लोग अपने पितरों को याद करते हैं और उनके नाम से भोजन निकालते हैं। साथ ही पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा से होती है तो इसका समापन आश्विन अमावस्या के दिन होता है। इस साल पितृ पक्ष 7 सितंबर 2025 से शुरू हुआ था चलिए आपको बताती है इसका समापन कब होगा।

पितृ पक्ष कब खत्म होगा 2025 (Pitru Paksha End Date 2025)

इस साल पितृ पक्ष की समाप्ति 21 सितंबर 2025, रविवार को होगी। इस दिन महालया अमावस्या है जो पितृ पक्ष का आखिरी दिन होता है।

महालया अमावस्या 2025 तिथि व मुहूर्त (Mahalya Amavasya 2025 Date And Time)

  • महालया अमावस्या - 21 सितंबर 2025, रविवार
  • कुतुप मूहूर्त - 11:50 ए एम से 12:38 पी एम
  • रौहिण मूहूर्त - 12:38 पी एम से 01:27 पी एम
  • अपराह्न काल - 01:27 पी एम से 03:53 पी एम
  • अमावस्या तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 21, 2025 को 12:16 ए एम बजे
  • अमावस्या तिथि समाप्त - सितम्बर 22, 2025 को 01:23 ए एम बजे

महालया अमावस्या का महत्व (Mahalya Amavasya Ka Mahatva)

महालया अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन श्राद्ध करने से पितृ प्रसन्न होते है और अपना आशीर्वाद प्रदान करते है। महालय अमावस्या पितरों की तृप्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि है। इसे सर्वपित्र अमावस्या और देवपितृकार्य अमावस्या भी कहा जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Weekly Horoscope Scorpio: वृश्चिक राशि वालों के लिए क्यों खास है ये सप्ताह, जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल यहां

Vishwakarma Puja Kab Hai 2025: विश्वकर्मा पूजा कब है 2025 में 16 या 17 सितंबर, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त