1. Hindi News
  2. धर्म
  3. पितृ पक्ष में इन 5 लकी राशियों पर बरसेगी पितरों की खास कृपा, करियर में तरक्की और व्यापार में मिलेगा लाभ, दूर होगी आर्थिक तंगी

पितृ पक्ष में इन 5 लकी राशियों पर बरसेगी पितरों की खास कृपा, करियर में तरक्की और व्यापार में मिलेगा लाभ, दूर होगी आर्थिक तंगी

27 सितंबर 2026 से पितृ पक्ष प्रारंभ हो चुके हैं, जो कि 10 अक्टूबर तक चलेंगे। इस दौरान पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है। पितृ पक्ष का समय इन राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। तो यहां जानिए वो लकी राशियां कौनसी हैं।

लकी राशियां- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC लकी राशियां

पितरों का आशीर्वाद पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए पितृ पक्ष का समय सबसे उत्तम माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में पूर्वज धरतीलोक पर आते हैं और अपने वंशजों पर आशीर्वाद बरसाते हैं। पितृ पक्ष में पितरों का पूजन के साथ ही श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण किया जाता है। ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती हैं और उन्हें प्रसन्नता मिलती है। इस साल 27 सितंबर 2026 से पितृ पक्ष का आरंभ हुआ जो 10 अक्टूबर तक चलेगा। ज्योतिषों के अनुसार, पितृ पक्ष का समय इन 5 राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ रहेगा। इन्हें राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा और करियर, बिजनेस भी में भी अपार तरक्की मिलेगी। तो चलिए जानते हैं कि वो लकी राशियां कौनसी हैं जिनपर पितरों की अपार कृपा बरसेगी।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि पर पितरों की विशेष कृपा रहेगी। इनके सारे काम बिना बाधा के शीघ्र पूरे हो जाएंगे। पितृ पक्ष का समय करियर के लिहाज से भी अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से काम की तारीफ मिल सकती है। इस राशि के व्यापारियों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि

पितृ पक्ष में मिथुन राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उन्हें कोई बड़ी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को नई डील मिल सकती है। आय भी वृद्धि होने के भी योग है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।

कर्क राशि 

पूर्वजों के आशीर्वाद से आपके सारे बिगड़े काम बनेंगे। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के प्रबल योग है। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। किसी डील से जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है।

तुला राशि 

पितृ पक्ष का समय करियर के लिए अति उत्तम रहेगा। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पितरों के आशीर्वाद से घर-परिवार में सुख-शांति और खुशियों का माहौल रहेगा। पैसों की तंगी दूर होगी जिससे आर्थित स्थिति में मजबूती आएगी।

मकर राशि

कारोबारियों के लिए पितृ पक्ष का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। नई डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसमें आगे चलकर जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का फल प्राप्त होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

पितृपक्ष में घर आ जाएं ये 5 जीव तो भूलकर भी न भगाएं, माना जाता है पितरों का सीधा आशीर्वाद