1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 31 जुलाई को बना राहु-चंद्र का ग्रहण योग! अगले 3 दिन इन 3 राशियों पर भारी, हो सकता है बड़ा नुकसान!

31 जुलाई को बना राहु-चंद्र का ग्रहण योग! अगले 3 दिन इन 3 राशियों पर भारी, हो सकता है बड़ा नुकसान!

31 जुलाई को कुंभ राशि में राहु और चंद्रमा की युति हो गई है, जिससे खतरनाक ग्रहण योग बन गया है। ज्योतिष में इस योग को अशुभ माना जाता है। यह योग मानसिक तनाव और कार्यों में रुकावटें लेकर आता है।

rahu chandra grahan yog- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 31 जुलाई को बना राहु-चंद्र का ग्रहण योग

राहु ग्रह पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान था, अब 31 जुलाई 2026 की सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर चंद्रमा भी इस राशि में आ गया है। इस राशि में चंद्रमा के आने से ग्रहण योग बन गया है जो 2 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा। बता दें ग्रहण योग बेहद अशुभ माना जाता है। ये कार्यों में देरी कराता है और मानसिक तनाव देता है। ज्योतिष अनुसार इस योग का निर्माण तब होता है जब किसी राशि में राहु या केतु ग्रह चंद्रमा या सूर्य के साथ युति करते हैं। चलिए जानते हैं कुंभ राशि में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक बना ग्रहण योग किन 3 राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

ग्रहण योग से ये 3 राशियां रहें सावधान

1. कुंभ राशि (Aquarius) - ग्रहण योग का सबसे ज्यादा असर कुंभ राशि वालों पर पड़ेगा क्योंकि यह योग इसी राशि में बनने जा रहा है। 3 दिन आपको बेहद संभलकर रहना होगा। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहेगा। इस दौरान जल्दबाजी में गलत फैसला ले सकते हैं, इसलिए कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। इसके अलावा पैसों के लेन-देन में भी सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी होगी। 

2. सिंह राशि (Leo) - ग्रहण योग आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां ला सकता है। आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर भयंकर झगड़ा हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। साझेदारी के काम में भी नुकसान होने की संभावना है। लेन-देन के मामलों में धोखा मिलने की संभावना है। इस दौरान किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। साथ ही सेहत को लेकर भी सतर्क रहें।

3. वृश्चिक राशि (Scorpio) - वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रहण योग करियर में परेशानियां लेकर आ सकता है। अचानक से आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वाहन चलाते समय जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। 2 अगस्त तक बाहर का खाना खाने से बचें, नहीं तो पेट में दिक्कत आ सकती है। अगले तीन दिन किसी से न तो पैसा उधाल लें और न दें। यात्रा भी करने से बचें।

ग्रहण योग के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

ग्रहण योग के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं तो भगवान शिव की उपासना करें। सावन में शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध चढ़ाएं। साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का यथासंभव जाप करें। इसके साथ ही शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। किसी जरूरतमंद को चावल, दूध या चीनी का दान करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

राजयोग लेकर पैदा होते हैं मूलांक 3 वाले, लेकिन ये 3 गलतियां सब कर सकती हैं स्वाहा!