अंकज्योतिष में मूलांक 3 का एक विशेष स्थान माना जाता है। किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के लोग बेहद बुद्धिमान, संवेदनशील, धर्मपरायण, स्वाभिमानी और दूरदर्शी होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की भी अच्छी क्षमता देखने को मिलती है। कहते हैं ये लोग राजयोग के साथ पैदा होता है। लेकिन इस मूलांक के लोगों में 3 ऐसी आदतें होती हैं जो इनके राजयोग को नष्ट कर सकती हैं। अगर ये लोग अपनी इन आदतों या गलतियों को न सुधारें तो इनका बना बनाया साम्राज्य तक धूल में मिल सकता है।
ये 3 गलतियां जो सब कुछ कर सकती हैं 'स्वाहा'
1. ज्ञान का 'अहंकार' और ओवर-कॉन्फिडेंस - मूलांक 3 के स्वामी गुरु हैं, इसलिए इस मूलांक के लोग काफी ज्ञानी होते हैं। लेकिन दिक्कत तब आती है जब इनका यही ज्ञान अहंकार में बदल जाता है और जब ऐसा होता है तब इनके पतन की उल्टी गिनती शुरू हो जाती है। ज्ञान के अहंकार के कारण इन लोगों में इतना ओवर-कॉन्फिडेंस आ जाता है कि फिर इनसे गलतियां होनी लगती हैं। इन्हें लगने लगता है कि जो ये कह रहे हैं या कर रहे हैं वही सही है। ये दूसरों की बात तक सुनना बंद कर देते हैं और खुद को सर्वज्ञ मानने लगते हैं। इस स्वभाव का इन्हें सबसे बड़ा नुकसान ये होता है कि इनके सच्चे मित्र और अच्छे सलाहकार दूर हो जाते हैं। अगर मूलांक 3 वाले अपनी इसी आदत में सुधार कर लें तो फिर इन्हें जीवन में कोई मात नहीं दे सकता।
2. दिखावे में खूब पैसा खर्च करने की आदत - मूलांक 3 वालों की दूसरी बुरी आदत ये होती है कि ये दिखावे में खूब पैसा खर्च करते हैं। इनके पास चाहे कितना ही पैसा क्यों न आ जाए, लेकिन इनके खर्चों पर कोई लगाम नहीं लगती। बल्कि ज्यादा पैसा आने पर इनके खर्चे और भी ज्यादा बढ़ते चले जाते हैं। इसी आदत के कारण ये लोग अपने बुरे समय के लिए कभी पैसा बचाकर नहीं रख पाते और फिर बाद में परेशान होते हैं। अगर ये लोग दिखावेबाजी से दूर रहें और सिर्फ काम की चीजों पर ही पैसा खर्च करें तो ये जीवन में कभी असफल नहीं हो सकते।
3. एक साथ कई नावों में सवार होना - मूलांक 3 वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। लेकिन कई बार इनकी यही प्रतिभा इनका बड़ा नुकसान भी कराती है। ये कई बार अपना काम बीच में ही छोड़कर दूसरे कामों पर विचार करना शुरू कर देते हैं। इनकी आदत होती है कि ये हर नए आइडिया में तुरंत कूद जाते हैं और किसी एक चीज पर टिककर नहीं रह पाते। इसी कारण से ये किसी एक काम के मास्टर नहीं बन पाते और फिर जीवन में राजयोग के सुख से वंचित रह जाते हैं। अगर मूलांक 3 वाले किसी एक काम पर फोकस रखें और उसमें धैर्य बनाएं रखें तो ये निश्चित ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे।
मूलांक 3 वालों को कैसे मिलेगा राजयोग का सुख?
- सुनने की आदत डालें और अति आत्मविश्वास से बचें।
- बचत का नियम बनाएं और दिखावे के खर्चों पर लगाम लगाएं।
- अपनी ऊर्जा को बिखेरने के बजाय एक दिशा में लगाएं। जब तक एक काम पूरा न हो जाए, तब तक दूसरे काम में हाथ न डालें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
मूलांक 4 वालों की 4 सुपरपावर, जिसके दम पर ये जीत सकते हैं दुनिया! क्या आप में हैं ये गुण?