1. Hindi News
  2. धर्म
  3. मूलांक 4 वालों की 4 सुपरपावर, जिसके दम पर ये जीत सकते हैं दुनिया! क्या आप में हैं ये गुण?

मूलांक 4 वालों की 4 सुपरपावर, जिसके दम पर ये जीत सकते हैं दुनिया! क्या आप में हैं ये गुण?

 Published : Jul 23, 2026 02:25 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 02:28 pm IST

महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस अंक का संबंध राहु से माना जाता है। राहु के प्रभाव से इनके अंदर कुछ ऐसी अद्भुत शक्तियां होती हैं जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं।

mulank- India TV Hindi
मूलांक 4 वालों की 4 सुपरपावर Image Source : UNSPLASH.COM

अंकज्योतिष अनुसार हर मूलांक की अपनी एक खास ऊर्जा होती है। अगर मूलांक 4 की बात करें तो इससे जुड़े लोगों में 4 ऐसी सुपरपावर होती हैं जिसके दम पर ये दुनिया जीत सकते हैं। ज्योतिष अनुसार इस मूलांक के लोग लीक से हटकर सोचने वाले, रहस्यमयी और बेहद व्यावहारिक होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये लोग जो सोच लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग समस्याओं का समाधान खोजने में माहिर होते हैं। जल्दी हार नहीं मानते। कर्मठी और मेहनती होते हैं। जानिए इनकी 4 सुपरपावर के बारे में।

आउट-ऑफ-द-बॉक्स थिंकिंग

मूलांक 4 वालों की सबसे बड़ी ताकत है इनकी अलग सोच। जहां सामान्य लोग सोचना बंद कर देते हैं, वहां मूलांक 4 वालों का दिमाग चलना शुरू होता है। अपनी इस ताकत के दम पर ये कुछ ऐसा करते हैं जिसके बारे में कभी कोई सोच भी नहीं सकता। अलग सोच के कारण ही ये लाइफ में ऊंचा मुकाम पाते हैं। ये लोग महान इनोवेटर, वैज्ञानिक और बिजनेसमैन बनते हैं।

अटूट इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता

राहु का प्रभाव इस मूलांक वालों को दूरदर्शी बनाता है। ये लोग भविष्य में होने वाली चीजों को पहले ही भांप लेते हैं। ये लोग एक बार जो ठान लेते हैं तो फिर पीछे नहीं हटते। कभी हार न मानने की आदत इन्हें शून्य से शिखर तक पहुंचा देती है। ये लोग कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ना अच्छी तरह जानते हैं।

अत्याधिक मेहनती 

मूलांक 4 वाले लोग बेहद मेहनती होते हैं। चाहे पढ़ाई हो या नौकरी अपने इसी गुण के दम पर ये हर जगह चमकते हैं। ये मेहनत के कार्यों को करने से कभी नहीं भागते। ये बेहद योजनाबद्ध और अनुशासित होते हैं। इनके कार्यों में गलती की गुंजाइश न के बराबर होती है।

मिलनसार स्वभाव

मूलांक 4 वाले काफी मिलनसार स्वभाव के होते हैं। अपने इसी गुण के कारण ये करियर में खूब सफलता पाते हैं। समाज में कहां कैसे व्यवहार करना है इस बारे में इन्हें अच्छे से पता होता है। इनका मिलनसार स्वभाव इन्हें बिजनेस के क्षेत्र में भी खूब कामयाबी दिलाता है। साथ ही समाज में खूब मान-सम्मान दिलाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

जो कहते हैं वही हो जाता है सच! जानिए मूलांक 7 वालों की वो 3 दिव्य शक्तियां जो किसी को भी कर दें हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।