Rahu-Ketu Gochar 2026 Rashifal: नये साल 2026 में राहु-केतु का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जा रहा है। 5 दिसंबर 2026 को राहु मकर राशि में प्रवेश करेगा तो वहीं केतु कर्क राशि में। इन दोनों पापी ग्रहों के गोचर से 4 राशि वालों की तकदीर चमक जाएगी। इन राशियों के लोगों को नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
नए साल 2026 में राहु-केतु का गोचर बेहद शानदार साबित होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अलग पहचान मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो आपको करियर में लाभ देगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। राहु-केतु के गोचर के बाद नौकरी बदलने के भी योग बनेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
राहु-केतु का गोचर कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। बिजनेस में भी आप खूब तरक्की हासिल करेंगे। विदेश में नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा जिससे आपको करियर में खूब लाभ प्राप्त होगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए राहु-केतु का गोचर शानदार साबित होगा। नए साल के अंतिम महीने में अचानक से भाग्य बदलेगा और करियर में तरक्की मिलनी शुरू हो जाएगी। बिजनेस में जमकर मुनाफा होगा। इस अवधि में अटके काम भी पूरे होने लगेंगे। संपत्ति के खरीदारी के भी शुभ योग बनेंगे। घर में कोई शुभ काम संपन्न हो सकता है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए ये ग्रह गोचर अत्यंत लाभकारी रहेगा। आपके सारे कार्य सफल होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नए काम की भी शुरुआत कर सकते हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
2025 को अलविदा कहने से पहले जरूर करें ये खास उपाय, शुभ होगी 2026 की शुरुआत!
Magh Mela 2026 FAQs: माघ मेले में स्नान से क्या होता है? इस बार स्नान की प्रमुख तिथियां क्या हैं, कल्पवास क्या होता है? सबकुछ यहां जानें