शुक्र ग्रह वर्तमान समय में मीन राशि में विराजमान हैं। मई 31 तारीख तक शुक्र इसी राशि में स्थित होंगे और उसके बाद मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र के साथ ही राहु ग्रह भी इस समय मीन राशि में स्थित हैं जिसके चलते लंपट योग का निर्माण मीन राशि में हो रहा है और 18 मई तक यह योग बना रहेगा। आपको बता दें कि जब भी शुक्र-राहु किसी राशि में एक साथ आ जाते हैं तो यह योग बनता है। वहीं 29 मार्च को शनि भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिससे लंपट योग का प्रभाव और भी घातक हो सकता है। राहु शनि के मिलने से पिशाच योग भी मीन राशि में बनेगा। वहीं लंपट योग भी प्रभाव भी कुछ राशियों के लिए इस दौरान बेहद प्रतिकूल हो सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को लंपट योग के चलते वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, विवाहत्तेर संबंध बन सकते हैं और इसके कारण वैवाहिक जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। घर परिवार के लोगों से भी आपका मनमुटाव होने की आशंका है। इस राशि के जातकों का ध्यान भटकेगा और इसकी वजह से कार्यक्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव आपको झेलने पड़ सकते हैं। बेरोजगार लोगों के लिए समय थोड़ा कठिन रहेगा, कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता मिलने में देरी हो सकती है।
सिंह राशि
लंपट योग का निर्माण आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। इस दौरान आप गलत संगति में रह सकते हैं और इसी को अपना जीवन समझने की भूल कर सकते हैं। गलत संगति में रहकर पैसा और समय भी इस राशि के लोग बर्बाद करेंगे। प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आपका गुस्सा पारिवारिक जीवन में भी कलह का कारण बन सकता है। सामाजिक स्तर पर बातचीत करते समय आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला इस दौरान जल्दबाजी में न लें।
तुला राशि
आपके विरोधी आपके कार्य में बाधा बनेंगे। किसी पर भी अधिक भरोसा करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। करियर के क्षेत्र में हर कदम आपको फूंक-फूंककर रखना होगा। किसी की गलत सलाह को मानकर आप अपना ही कार्य खराब कर सकते हैं। लंपट योग के चलते कामुकता भी आप पर हावी हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। नियम कानूनों को तोड़ना आपको भारी पड़ेगा, इसके कारण कानूनी मामले में फंस सकते हैं। उन लोगों से दूर रहें जो मुंह के सामने आपके हितैषी बनते हैं और पीठ पीछे आपकी बुराइयां करते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग, इन राशियों की बदलेगी तकदीर, देवी मां की बरसेगी कृपा
Shukra Asta 2025: शुक्र हो चुके हैं अस्त, इन 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, धन का मिलेगा जबरदस्त लाभ