1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya-Shani Yuti: कुंभ के बाद अब मीन में सूर्य-शनि होंगे एक साथ, 29 मार्च से 4 राशियों के जीवन में बढ़ेंगे कष्ट

Surya-Shani Yuti: कुंभ के बाद अब मीन में सूर्य-शनि होंगे एक साथ, 29 मार्च से 4 राशियों के जीवन में बढ़ेंगे कष्ट

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 20, 2025 07:42 am IST,  Updated : Mar 20, 2025 07:42 am IST

Surya-Shani Yuti: सूर्य और शनि ग्रह साल 2025 में एक बार फिर युति करने वाले हैं। सूर्य-शनि की युति के दौरान किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी आइए जानते हैं।

Surya shani yuti- India TV Hindi
सूर्य शनि युति Image Source : SOCIAL

Surya-Shani Yuti: सूर्य और शनि ग्रह 3 दशक के बाद एक ही साल में 2 बार युति कर रहे हैं। सूर्य शनि की युति इस साल 12 फरवरी को कुंभ राशि में हुई थी। वहीं 29 मार्च के दिन शनि के मीन राशि में गोचर करते ही एक बार फिर सूर्य शनि युति बनाएंगे। ज्योतिष में इसे बेहद महत्वपूर्ण संयोग माना जाता है। सूर्य और शनि पिता पुत्र होने के बावजूद भी आपस में शत्रुता रखते हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों की युति होने से कुछ राशियों के जीवन में कष्ट बढ़ सकते हैं। करियर और पारिवारिक जीवन से जुड़ी परेशानियां इन राशियों को झेलनी पड़ सकती हैं। सूर्य-शनि की युति अप्रैल माह के मध्य तक बनी रहेगी, तब तक इन राशियों को सतर्क रहना होगा। आइए जान लेते हैं कौन सी हैं ये राशियां। 

मेष राशि

सूर्य-शनि की युति मेष राशि के जातकों के आर्थिक पक्ष को बिगाड़ सकती है। लेन-देन करते समय इस राशि वालों को सावधान रहना होगा। धन के मामले में किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। स्वास्थ्य के लिहाज से भी अप्रैल मध्य तक का समय प्रतिकूल रह सकता है। इसके साथ गलत संगति से भी आपको बचकर रहना होगा। सेहत के लिहाज से भी समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। 

कन्या राशि

सूर्य शनि की युति पारिवारिक जीवन में समस्याएं पैदा कर सकती है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ अलगाव की स्थिति बनने की आशंका है। स्थिति को स्वस्थ बातचीत के जरिए आप सुलझा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जाएगा जिसकी वजह से मानहानि हो सकती है। इसलिए हर बात सोच-समझकर करें। इस राशि के कुछ लोग गुप्त रोग से भी पीड़ित हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या का सुधारकर सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के खर्चों में इस दौरान वृद्धि होगी और न चाहते हुए भी आपको उधार लेना पड़ सकता है। आपको पहले से ही सही बजट बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती हैं, सावधान रहें। माता-पिता का बिगड़ता स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का विषय होगा। बेवजह के वाद-विवाद हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपकी ऊर्जा और समय बर्बाद होगा। अच्छे फल पाने के लिए इस दौरान योग-ध्यान करें।

मीन राशि 

शनि इस साल आपकी ही राशि में गोचर करेंगे और साथ ही सूर्य ग्रहण भी आपकी ही राशि में लगेगा, इसलिए आपको सबसे अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोताही इस दौरान आपको नहीं बरतनी चाहिए। मानसिक परेशानियां हो सकती हैं और कोई अनजाना भय भी आपको परेशान कर सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव की आराधना करने से लाभ होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में हाथी पर सवार होकर आएंगी माता, कर्क और तुला समेत इन राशियों का करेंगी उद्धार

Surya Grahan 2025: मार्च के आखिरी हफ्ते में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों के जीवन में बढ़ेंगी करियर से जुड़ी मुश्किलें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।