1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में हाथी पर सवार होकर आएंगी माता, कर्क और तुला समेत इन राशियों का करेंगी उद्धार

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में हाथी पर सवार होकर आएंगी माता, कर्क और तुला समेत इन राशियों का करेंगी उद्धार

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 19, 2025 05:23 pm IST,  Updated : Mar 19, 2025 05:23 pm IST

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व इस साल 2025 में 30 मार्च से शुरू होगा। इस साल माता हाथी पर सवार होकर आएंगी, आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि किन राशियों के जीवन में खुशहाली लेकर आएगी।

Chaitra Navratri - India TV Hindi
चैत्र नवरात्रि Image Source : META AI

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व साल 2025 में 30 मार्च से शुरू होगा। इसी दिन से हिंदू नव वर्ष की भी शुरुआत हो जाएगी। नवरात्रि के त्योहार के दौरान माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले शनि भी कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में आ जाएंगे। ऐसे में चैत्र नवरात्रि का त्योहार कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों पर माता रानी की भी कृपा बरसेगी। कौन-कौन सी हैं ये राशियां, आइए जानते हैं विस्तार से। 

कर्क राशि 

आपके लिए नवरात्रि और इसके बाद का समय बेहद अनुकूल साबित होगा। नया घर या वाहन आदि खरीदने में आप कामयाब हो सकते हैं। जीवन को नई दिशा मिलेगी और करियर के क्षेत्र में भी अनुकूल परिणाम आपको प्राप्त होंगे। कई मानसिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता आएगी और घर के लोगों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। इस दौरान आप भी गिले-शिकवों को भूलाकर कुछ लोगों के साथ सुलह कर सकते हैं। 

कन्या राशि 

वित्त से जुड़े मामलों में कन्या राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। संचित धन में आपको वृद्धि देखने को मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपके कार्यों को सराहा जाएगा। माता दुर्गा की कृपा से इस दौरान पारिवारिक जीवन में कोई खुशखबरी भी आपको मिल सकती है। भौतिक सुखों पर आप धन खर्च इस दौरान कर सकते हैं। किसी अनजान स्रोत से बड़ा धन लाभ भी इस राशि के जातकों को मिल सकता है। 

तुला राशि 

जिस आर्थिक तंगी के दौर से आप गुजर रहे थे उसका अब अंत हो सकता है। नवरात्रि के बाद धन प्राप्ति के कई अन्य स्रोत भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी पेशा इस राशि के जातकों का प्रमोशन होने की भी पूरी संभावना है। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने से परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। माता दुर्गा आपके साहस-पराक्रम में वृद्धि करेगी जिससे आप हर क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे। मानसिक समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। 

मकर राशि 

करियर को लेकर जो चिंताएं आपको परेशान कर रही थीं, उनका अंत संभव है। आप के करीबी लोग आपके मददगार साबित होंगे। यात्राओं से इस राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तरोताजगी आएगी और जीवनसाथी के जरिए कोई खुशखबरी भी आपको मिल सकती है। जो लोग रोजगार की तलाश में है उन्हें माता रानी की कृपा से मनचाही जॉब प्राप्त हो सकती है। इस राशि के जातक धार्मिक समारोह में हिस्सा लेते भी देखे जा सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Sheetala Ashtami: शीतला अष्टमी के दिन लोग क्यों खाते हैं बासी भोजन? जानें इसका धार्मिक महत्व और लाभ

Surya Grahan 2025: मार्च के आखिरी हफ्ते में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों के जीवन में बढ़ेंगी करियर से जुड़ी मुश्किलें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।