1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Raksha Bandhan 2026 LIVE: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण और पंचक का साया, ऐसे में कब बांधी जाएगी राखी?
Live now

Raksha Bandhan 2026 LIVE: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण और पंचक का साया, ऐसे में कब बांधी जाएगी राखी?

रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण के साथ ही पंचक का भी साया रहेगा, जिस वजह से राखी बांधने के मुहूर्त को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चलिए यहां जानते हैं कि 28 अगस्त 2026 को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहने वाला है।

raksha bandhan shubh muhurat 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रक्षाबंधन पर राखी बांधने का मुहूर्त 2026

रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं जिसे राखी के नाम से जाना जाता है। बता दें ये पवित्र त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन यानी सावन के आखिरी दिन पर मनाया जाता है और इस साल यह 28 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। लेकिन इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है और साथ में पंचक भी। ऐसे में बहनें इस चीज को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि वे चंद्र ग्रहण और पंचक के साये में राखी कब बांध पाएंगी। तो सबसे पहले तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि राखी के दिन लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का इस त्योहार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं अगर पंचक की बात करें तो इस दिन सामान्य पंचक रहेगा, जिसे अशुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में बहन-भाई बिना किसी टेंशन के राखी का त्योहार मना सकेंगे।

रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दिन भर मौजूद रहेगा। बहनें सुबह, दोपहर या शाम किसी भी समय राखी बांध सकेंगी। लेकिन अगर राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो मुहूर्त सुबह 05:57 से 09:48 बजे तक रहेगा।

(राखी का त्योहार कैसे मनाया जाता है, राखी बांधते समय कौन सा मंत्र बोला जाता है, रक्षाबंधन की शुरुआत कैसे हुई, किस देवता को सबसे पहले राखी चढ़ाई जाती है, राखी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं...इस त्योहार से जुड़ी हर एक जानकारी पाने के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर)

Live updates : Raksha Bandhan 2026 LIVE: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण और पंचक! जानें क्या रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

  • 2:20 PM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार किस हिंदू तिथि पर मनाया जाता है?

    रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों के हाथ पर राखी बांधती हैं।

  • 1:47 PM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Raksha Bandhan 2026 Live: राखी क्या शाम में बांध सकते हैं?

    जी हां, 28 अगस्त 2026 को शाम में भी राखी बांधी जा सकती हैं क्योंकि राखी बांधने का मुहूर्त पूरे दिन मौजूद रहेगा। अगर किसी कारण आप सुबह राखी नहीं बांध पाएं तो आप दोपहर या शाम में भी ये त्योहार मना सकते हैं।

  • 1:14 PM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Raksha Bandhan 2026 Live: किन रंगों की राखी सबसे शुभ मानी जाती है?

    सनातन धर्म में लाल, पीला, केसरिया और हरा रंग सबसे शुभ माना जाता है। अगर ऐसे में आप अपने भाई को इन रंगों की राखी बांधती है तो उनके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

  • 12:21 PM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Raksha Bandhan 2026 Live: रक्षाबंधन के दिन पहले राखी किस देवता को बांधनी चाहिए?

    रक्षाबंधन के दिन पहली राखी भगवान गणेश को बांधनी चाहिए। दरअसल हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता की उपाधि दी गई है। इसलिए ही किसी भी शुभ काम की शुरुआत भगवान गणेश से की जाती है। पहली राखी गणेश जी को अर्पित करने के बाद दूसरी राखी भगवान कृष्ण को अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद आप अन्य देवी-देवाताओं को राखी अर्पित कर सकते हैं।

  • 11:39 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Raksha Bandhan 2026 Live: रक्षाबंधन का त्योहार क्यों मनाया जाता है?

    रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस त्योहार की शुरुआत माता लक्ष्मी ने की थी। कहते हैं माता लक्ष्मी ने राजा बलि को रक्षासूत्र बांधकर उन्हें अपना भाई बनाया था। जिसके बाद राजा बलि ने भगवान विष्णु को पाताल लोक से जाने दिया था। पूरी कथा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

  • 11:05 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Raksha Bandhan 2026 Live: क्या चंद्र ग्रहण का रक्षाबंधन पर कोई प्रभाव पड़ेगा?

    जी नहीं, चंद्र ग्रहण का रक्षाबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यह ग्रहण अपने क्षेत्र में नहीं दिख रहा है। ऐसे में बहनें बेझिझक अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।

  • 10:32 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Raksha Bandhan 2026 Live: रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय भाई का मुंह किस तरह होना चाहिए?

    रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय भाई का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। कहते हैं इस दिशा में राखी बांधने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

  • 9:59 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Raksha Bandhan 2026 Live: रक्षाबंधन पर राखी बांधने के चौघड़िया मुहूर्त

    • लाभ चौघड़िया - 07:33 AM से 09:10 AM
    • अमृत चौघड़िया - 09:10 AM से 10:46 AM
    • शुभ चौघड़िया - 12:22 PM से 01:58 PM
    • चर चौघड़िया - 05:11 PM से 06:47 PM