1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ram Navami 2026: आखिर किस दिन मनाई जाएगी राम नवमी 26 या 27 मार्च? नोट कर लें सही तारीख

Ram Navami 2026: आखिर किस दिन मनाई जाएगी राम नवमी 26 या 27 मार्च? नोट कर लें सही तारीख

Ram Navami Kab Hai 2026: राम नवमी किस तारीख को मनाई जाएगी 26 या 27 मार्च? अगर आप भी इस चीज को लेकर कन्फ्यूजन में हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपको बताएंगे इस पर्व की सही डेट और इसे मनाने का कारण।

ram navami- India TV Hindi
Image Source : CANVA राम नवमी कब है 2026

Ram Navami Kab Hai 2026 (राम नवमी कब है): राम नवमी हिंदुओं का एक बड़ा त्योहार है जो प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग अनुसार इस साल ये तिथि 26 मार्च की सुबह 11:48 से शुरू होकर 27 मार्च की सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। चूंकि राम जी का जन्म मध्याह्न काल (दोपहर 12 बजे का समय) में हुआ था इसलिए कई लोग 26 मार्च को राम नवमी मनाना ज्यादा उचित मान रहे हैं। वहीं जो लोग उदया तिथि को महत्व देते हैं वो 27 मार्च 2026 को ये पर्व मनाने की बात कर रहे हैं। चलिए जानते हैं विद्वानों अनुसार राम नवमी किस दिन मनाना ज्यादा सही रहेगा।

राम नवमी कब है 2026 (Ram Navami Kab Hai 2026)

अयोध्या में राम नवमी का त्योहार 27 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है। ऐसे में अब देश के लगभग सभी क्षेत्रों में इसी दिन राम नवमी मनाई जाएगी। तो वहीं राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त 27 मार्च की सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा।

राम नवमी क्यों मनाई जाती है (Ram Navami Kyu Manai Jati Hai)

राम नवमी का पावन पर्व भगवान विष्णु के सातवें अवतार, श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं अनुसार त्रेता युग में अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र के रूप में भगवान विष्णु ने अपना सातवां अवतार लिया था। श्रीराम का जन्म अधर्म का नाश करने और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था इसलिए ही हर साल इस तिथि पर श्रीराम जन्मोत्सव यानी राम नवमी मनाई जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Navratri Ashtami Vrat 2026 Date: नवरात्रि की अष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा 25 या 26 मार्च, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त