1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Navratri Ashtami Vrat 2026 Date: नवरात्रि की अष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा 25 या 26 मार्च, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Navratri Ashtami Vrat 2026 Date: नवरात्रि की अष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा 25 या 26 मार्च, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Mar 25, 2026 07:01 am IST,  Updated : Mar 25, 2026 07:16 am IST

Navratri Ashtami Vrat 2026 Date: इस साल नवरात्रि की अष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा 25 या 26 मार्च? इसे लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी इस चीज को लेकर दुविधा में हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल अष्टमी व्रत कब रखा जाएगा।

navratri- India TV Hindi
नवरात्रि अष्टमी व्रत 2026 Image Source : CANVA

Navratri Ashtami Vrat 2026 Date: नवरात्रि व्रत का पारण कई लोग अष्टमी तिथि को करते हैं। ऐसे में सप्तमी को व्रत रखा जाता है और फिर अष्टमी की सुबह मां दुर्गा की विधि विधान पूजा के बाद कन्या पूजन करके व्रत का पारण कर लिया जाता है। वहीं जो लोग नवमी को व्रत खोलते हैं वे अष्टमी के दिन व्रत रखते हैं। तो चलिए जानते हैं इस साल अष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

अष्टमी का व्रत कब है 2026 (Navratri Ashtami Vrat Date 2026)

नवरात्रि की अष्टमी का व्रत 26 मार्च 2026 को रखा जाएगा। पंचांग अनुसार अष्टमी तिथि 25 मार्च 2026 की दोपहर 01:50 से शुरू होकर 26 मार्च की सुबह 11:48 बजे तक रहेगी। लेकिन जो लोग अष्टमी को कन्या पूजन करते हैं वे सप्तमी के दिन व्रत रखेंगे और नवरात्रि की सप्तमी तिथि 25 मार्च 2026 को है।

नवरात्रि अष्टमी शुभ मुहूर्त 2026 (Navratri Ashtami Shubh Muhurat 2026)

  • शुभ - उत्तम - 06:18 AM से 07:50 AM
  • चर - सामान्य - 10:55 AM से 12:27 PM
  • लाभ - उन्नति - 12:27 PM से 01:59 PM
  • अमृत - सर्वोत्तम - 01:59 PM से 03:31 PM
  • शुभ - उत्तम - 05:03 PM से 06:36 PM

नवरात्रि की अष्टमी को क्या करते हैं? (Navratri Ki Ashtami Ko Kya Karte Hain)

नवरात्रि की अष्टमी को कई लोग हवन पूजन करके कन्या पूजन करते हैं। इस दिन कन्याओं को घर बुलाया जाता है और उन्हें भोजन कराकर दान-दक्षिणा देकर सम्मान के साथ विदा किया जाता है। श्रद्धालु कन्या पूजन के बाद अपने व्रत का पारण कर लेते हैं। वहीं कुछ लोग इस दिन व्रत रहते हैं और फिर नवमी तिथि को माता रानी की पूजा के बाद कन्या पूजन करके अपना व्रत खोल लेते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Ram Navami 2026 Date, Muhurat And Samagri: 26 या 27 मार्च? जानें राम नवमी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।