A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ramadan 2026 Start Date: सऊदी अरब में रमजान कब से शुरू होगा? जानें भारत में पहला रोजा कब रखा जाएगा

Ramadan 2026 Start Date: सऊदी अरब में रमजान कब से शुरू होगा? जानें भारत में पहला रोजा कब रखा जाएगा

Ramadan 2026 In Saudi Arabia: रमजान का महीना कब से शुरू होगा, ये नए चांद के दिखने पर तय होता है। अगर रमजान का चांद 17 फरवरी 2026 को दिखता है तो पहला रोजा 18 तारीख को रखा जाएगा। जानिए इस साल सऊदी अरब में रमजान का चांद कब देखा जाएगा और भारत में पहले रोजे की तारीख क्या रहेगी।

ramadan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सऊदी अरब में कब दिखेगा रमजान का चांद

Ramadan 2026 In Saudi Arabia: सऊदी अरब, भारत, पाकिस्तान समेत अन्य देशों में रमजान की शुरुआत चांद दिखने के बाद ही तय होती है। जिस दिन नया चांद दिखाई देता है उसके ठीक अगले दिन से पाक महीना रमजान शुरू हो जाता है। बता दें सऊदी अरब में रमजान की शुरुआत भारत से पहले हो जाती है इसलिए हर मुसलमान की नजर सऊदी अरब के चांद पर रहती है। सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के मुसलमानों से अपील की है कि वे 17 फरवरी की शाम में रमजान का चांद देखने की कोशिश करें। अगर किसी को चांद नंगी आंखों से या दूरबीन की मदद से दिखाई देता है तो वह तुरंत नजदीकी अदालत में इसकी सूचना दे। अगर सऊदी में 17 तारीख को चांद नजर आ जाता है तो वहां पहला रोजा 18 फरवरी 2026 को रखा जाएगा।

सऊदी में रमजान कब शुरू है 2026 (Ramadan 2026 date In Saudi)

सऊदी अरब में रमजान का चांद 17 फरवरी 2026 को दिखने की पूरी उम्मीद है। अगर चांद इस दिन दिख गया तो सऊदी में पहला रोजा 18 फरवरी को रखा जाएगा। अगर चांद नहीं दिखता है तब सऊदी में पहला रोजा 19 फरवरी को रखा जाएगा।

भारत में पहला रोजा कब है 2026 (Ramadan 2026 Start Date In India)

भारत में रमजान महीने की शुरुआत 19 फरवरी 2026 से हो सकती है। लेकिन अगर 18 फरवरी को चांद नहीं दिखता है तब भारत में पहला रोजा 20 फरवरी को रखा जाएगा। 

रमजान में रोजा रखना है जरूरी

रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है जो मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान मुसलमान सुबह से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं। रोजे की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है। सहरी रोजा शुरू करने से पहले सुबह के समय खाये जाने वाले भोजन को कहते हैं और वहीं जब सूर्यास्त के बाद रोजा खोला जाता है तो उसे इफ्तार कहते हैं।

रमजान सहरी-इफ्तार टाइम टेबल 2026 (Ramadan Time Table 2026)

  1. 19 फरवरी - 05:36 AM 06:15 PM
  2. 20 फरवरी - 05:35 AM 06:16 PM
  3. 21 फरवरी - 05:35 AM 06:17 PM
  4. 22 फरवरी - 05:34 AM 06:17 PM
  5. 23 फरवरी - 05:33 AM 06:18 PM
  6. 24 फरवरी - 05:32 AM 06:19 PM
  7. 25 फरवरी - 05:31 AM 06:19 PM
  8. 26 फरवरी - 05:30 AM 06:20 PM
  9. 27 फरवरी - 05:29 AM 06:21 PM
  10. 28 फरवरी - 05:28 AM 06:21 PM
  11. 01 मार्च - 05:27 AM 06:22 PM
  12. 02 मार्च - 05:26 AM 06:23 PM
  13. 03 मार्च - 05:25 AM 06:23 PM
  14. 04 मार्च - 05:24 AM 06:24 PM
  15. 05 मार्च - 05:23 AM 06:25 PM
  16. 06 मार्च - 05:22 AM 06:25 PM
  17. 07 मार्च - 05:21 AM 06:26 PM
  18. 08 मार्च - 05:20 AM 06:26 PM
  19. 09 मार्च - 05:19 AM 06:27 PM
  20. 10 मार्च - 05:18 AM 06:28 PM
  21. 11 मार्च - 05:17 AM 06:28 PM
  22. 12 मार्च - 05:15 AM 06:29 PM
  23. 13 मार्च - 05:14 AM 06:29 PM
  24. 14 मार्च - 05:13 AM 06:30 PM
  25. 15 मार्च - 05:12 AM 06:31 PM
  26. 16 मार्च - 05:11 AM 06:31 PM
  27. 17 मार्च - 05:10 AM 06:32 PM
  28. 18 मार्च - 05:08 AM 06:32 PM
  29. 19 मार्च - 05:07 AM 06:33 PM

यह भी पढ़ें:

Eid 2026 Date: इस साल ईद उल फितर कब है 19 या 20 मार्च? नोट कर लें तारीख