Eid Ul Fitr 2026 Date: ईद मुसलमानों का बड़ा त्योहार है जो साल में दो बार मनाया जाता है। एक बार रमजान खत्म होने के बाद ईद उल फितर (Eid Ul Fitr) मनाई जाती है जिसे मीठी ईद (Mithi Eid) के नाम से भी जाना जाता है। तो एक बार ईद उल अजहा (Eid Ul Adha) मनाई जाती है जिसे बकरीद (Bakrid) के नाम से भी जाना जाता है। ये दोनों ही ईद खास होती हैं। ईद की तारीख चांद के दिखने पर निर्भर करती है। आने वाले समय में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं ये ईद किस तारीख को पड़ रही है और इसका महत्व क्या है।
कब है ईद-उल-फितर 2026? (Eid Ul Fitr 2026 Date)
ईद उल फितर का त्योहार 29वें रोजे की शाम को चांद दिखाई देने के अगले दिन मनाया जाता है। अगर ईद का चांद 18 मार्च को दिखाई देता है तो ईद 19 मार्च को होगी। अगर 19 को चांद दिखता है तब ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। इनमें से ईद की सही तारीख क्या होगी ये चांद दिखाई देने के बाद ही पता चलेगा।
ईद उल फितर क्यों मनाई जाती है (Eid Ul Fitr Kyu Manai Jati Hai)
ईद उल-फितर का त्योहार रमजान के पाक महीने के अंत और अल्लाह के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन होता है। यह खुशी, भाईचारे को बढ़ाने और जरूरतमंदों को दान देने का त्योहार है। इस दिन मुसलमान नए कपड़े पहनते हैं और खास नमाज पढ़ते हैं। साथ ही घरों में मीठे और शाही पकवान बनाए जाते हैं। इस त्योहार पर कुछ पारंपरिक डिशेज तो हर मुसलमान के घर में बनती हैं जिनमें सेंवई और बिरयानी प्रमुख है। ईद के दिन मुसलमान अल्लाह का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने रोजे रखने की ताकत दी। इस दिन लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं और ईद मुबारक कहते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Ramadan 2026 Date: कब से शुरू होगा पाक महीना रमजान, तो कब मनाई जाएगी ईद उल फितर, जानें