1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Astrology: 3 राशियां सही मार्गदर्शन से जीत लेती हैं दुनिया, लेकिन बिना गुरु के गलत राह में भटकने के भी रहते हैं आसार

Astrology: 3 राशियां सही मार्गदर्शन से जीत लेती हैं दुनिया, लेकिन बिना गुरु के गलत राह में भटकने के भी रहते हैं आसार

Astrology: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनको सही मार्गदर्शन मिल जाए तो जीवन में बड़ी उपलब्धियां ये प्राप्त करते हैं। आज इन्हीं राशियों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

ज्योतिष शास्त्र- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC ज्योतिष शास्त्र

Astrology: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र भी मिलता है जिनको अगर सही मार्गदर्शन मिल जाए तो वो जीवन में उन्नति के पथ पर अग्रसर हो जाते हैं। हालांकि ये राशियां बिना मार्गदर्शन के गलत रास्ते पर भी निकल सकती है। इन राशियों को एक गुरु की जीवन में आवश्यकता जरूर पड़ती है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।  

मिथुन राशि 

मिथुन राशि द्विस्वभाव राशि है और साथ ही इस राशि के लोग चंचल भी होते हैं। हालांकि बौद्धिक क्षमता की इनमें कोई कमी नहीं होती। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के भी धनी भी होते है। परंतु इन्हें सही मार्गदर्शन न मिले तो ये गलत राह पर भी भटक सकते हैं। इनकी चंचलता को दूर करने के लिए और इन्हें जीवन में सही राह दिखाने के लिए एक गुरु की आवश्यकता जरूर पड़ती है। अगर इन्हें अच्छा गुरु मिल जाए तो ये जीवन में हर उपलब्धि हासिल करने का दम रखते हैं। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोग अथाह ऊर्जा से भरे हुए होते हैं लेकिन इनका नकारात्मक पक्ष ये है कि ये है कि इनकी ऊर्जा बहुत जल्दी जिद्द और नकारात्मक ऊर्जा में बदल सकती है। इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को भी एक मार्गदर्शक की जरूरत जीवन में पड़ती है। एक ऐसा गुरु जो इनकी ऊर्जा को सही दिशा में ले जा सके और इन्हें गलत संगति से बचाए। सही मार्गदर्शन पाकर इस राशि के लोग अपने आंतरिक ज्ञान को पहचान जाते हैं और अपने ज्ञान को ये पहचान गए तो इन्हें बुलदियां छूने से कोई नहीं रोक सकता। 

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को बेहद भावुक और भावनाओं में बहकर गलत फैसला लेने वाला माना जाता है। अक्सर इस राशि के लोग हकीकत की दुनिया से अलग एक दुनिया बना सकते हैं और जीवन में गलत राह पर भटक सकते हैं। इसलिए मीन वालों को भी जीवन में एक सही मार्गदर्शक की जरूरत पड़ती है। सही मार्गदर्शक पाकर ये भावनाओं को नियंत्रित करते हैं और व्यवहारिक बनकर ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हैं। गुरु ग्रह के प्रभाव के कारण जब इनका ज्ञान सही मार्गदर्शन पाता है तो ये चमत्कार कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Mithun Sankranti 2026: 15 जून को मिथुन संक्रांति पर रहेगा 6 घंटे 20 मिनट का पुण्य काल, इस दौरान स्नान-दान करने से जाग उठेगा भाग्य