6 सितंबर 2026, रविवार के दिन सिद्धि योग और आर्द्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सिद्धि योग और आर्द्रा नक्षत्र में कुछ खास उपाय करने से जीवन की अलग-अलग परेशानियों को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति में मदद मिल सकती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार को इस शुभ संयोग में किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।
रविवार के दिन आर्द्रा नक्षत्र में किए जाने वाले उपाय
- अपने दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए आर्द्रा नक्षत्र में रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 2 मूली रखकर सोएं और सुबह उठकर उन्हें किसी मंदिर में दान कर दें। यह प्रक्रिया आर्द्रा नक्षत्र से शुरू करके लगातार 7 दिनों करें। वहीं, अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं, तो कल आपको मंदिर में गुड़ या गुड़ से बनी कोई चीज दान करनी चाहिए।
- अगर आप अपने बिजनेस को दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं या विदेश में व्यापार करना चाहते हैं, तो आर्द्रा नक्षत्र के दौरान हाथ में कच्चा कोयला लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। संभव हो तो चांदी की एक ठोस गोली अपने ऑफिस या दुकान की तिजोरी में रख दें।
- अगर आपके किसी अजीज ने आपको कोई महत्वपूर्ण काम दिया है और आप उसे पूरी मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है तो कल देवी सरस्वती के मंदिर जाएं। अपने पूजा आसन पर बैठकर देवी मां की विधिवत पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- अगर आप पर घर परिवार की बहुत अधिक जिम्मेदारियां हैं, लेकिन आर्थिक समस्या के चलते आप उन्हें पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में रात को सोते समय अपने सिरहाने पर चन्दन का छोटा सा टुकड़ा रख कर सोएं और सुबह उस चन्दन को राहु के मंत्र का जाप करते हुए जल में प्रवाहित कर दें। मंत्र है: ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स राहवे नम
- अगर आप किसी को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में संभव हो तो चांदी के बने हाथी को अन्यथा मिट्टी के हाथी को अपने घर में स्थापित करें। साथ ही पक्षियों को बाजरा डालें।
- समाज या राजनीति के क्षेत्र में अपना रुतबा कायम करना चाहते हैं, तो मंदिर में तिल या गेहूं से बनी किसी चीज का दान करें। अगर ये संभव नहीं है तो केवल तिल या फिर गेहूं का दान करें।
इन उपायों को रविवार के दिन किन शुभ मुहूर्तों में आप कर सकते हैं इसके लिए 6 सितंबर का पंचांग देखें हमारी वेबसाइट पर।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: खड़े होकर क्यों नहीं पीना चाहिए पानी? जानिए जल को लेकर क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं